पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज

पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज

पटना। पटना के चर्चित शिक्षाविद और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर आज अपने वकीलों के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। फायरिंग मामले में नाम सामने आने के बाद उनके कोर्ट पहुंचने से सरेंडर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, खान सर दोपहर के आसपास अपने अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट पहुंचे। इस बीच पुलिस भी सतर्क नजर आई और कोर्ट परिसर के विभिन्न प्रवेश द्वारों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। माना जा रहा है कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत राहत पाने की कोशिश कर सकते हैं।

यह मामला 2 जून की रात कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए विवाद और कथित फायरिंग से जुड़ा है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और बाद में खान सर का नाम भी केस में शामिल किया गया।

Read More CVC Annual Report: सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की 70 हजार से ज्यादा शिकायतें, बैंकिंग-रेलवे सबसे ऊपर; हजारों मामले अब भी पेंडिंग

इससे पहले पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संचालक और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के दौरान सामने आए कुछ वीडियो और बयानों के आधार पर खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

Read More CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि खान सर ने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण किया है या नहीं। हालांकि कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि कोर्ट में पेश होने के बाद उनकी ओर से अग्रिम जमानत या अन्य कानूनी राहत के लिए आवेदन किया जा सकता है। मामले पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Latest News

तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार