बिलासपुर में अवैध कोयला भंडारण पर कार्रवाई, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश

गतौरी कोल डिपो को लेकर 2 दिन पहले नेशनल जगत विजन ने किया था खुलासा

बिलासपुर में अवैध कोयला भंडारण पर कार्रवाई, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर के नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अवैध कोयला भंडारण और कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने रतनपुर क्षेत्र के गतौरी स्थित एक कोल डिपो में छापेमारी की, जहां बिना लाइसेंस के कोयले का भंडारण किया जा रहा था। मौके से एक लोडर मशीन और दो ट्रेलर जब्त किए गए हैं। साथ ही, भंडारणकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह स्पष्ट कर दिया था कि जिले मंक खनिज से जुड़ी अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत यह कार्रवाई लंबे समय बाद खनिज विभाग की ओर से की गई है। खनिज विभाग की टीम ने रतनपुर के गतौरी क्षेत्र में दबिश देकर कोयले के अवैध भंडारण का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान एक लोडर मशीन और दो ट्रेलर को मौके से जब्त किया गया। विभाग ने भंडारणकर्ता को नोटिस सौंपकर जवाब मांगा है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। खनिज विभाग अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रहा है।

खनिज विभाग ने दो दिन बाद दी जानकारी

Read More घर से निकला युवक नहीं लौटा वापस, 48 घंटे बाद जंगल में मिली लाश; धमतरी में संदिग्ध मौत से दहशत

बताया गया है कि खनिज विभाग ने 18 मई की रात को ही छापा मारा था और जब्त किए गए वाहनों को रतनपुर थाना में जमा करवा दिया गया था। हालांकि, विभाग ने कार्रवाई की जानकारी दो दिन तक साझा नहीं की। मंगलवार को जाकर विभाग ने इसकी पुष्टि की और कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी।

Read More CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 

भंडारण स्थल और नामों को लेकर बना रहस्य

अहम बात यह है कि भंडारण स्थल पर कोयला किस भूमि पर डंप किया गया था—क्या वह अधिकृत डिपो था या निजी भूमि—इस संबंध में जिला प्रशासन और खनिज विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। यही नहीं, बिना लाइसेंस के कोयला भंडारित करने वाले व्यक्ति या संस्था का नाम भी उजागर नहीं किया गया है। राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका के बीच इस गोपनीयता को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'