कोयला घोटाला: रानू, समीर, सौम्या की कोर्ट में पहली पेशी, आरोपियों ने बताया अपना पता

कोयला घोटाला: रानू, समीर, सौम्या की कोर्ट में पहली पेशी, आरोपियों ने बताया अपना पता

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चर्चित 570 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, समीर विश्नोई और पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया पहली बार ट्रायल कोर्ट में पेश हुए। तीनों आरोपियों ने कोर्ट को बताया कि वे सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ से बाहर रह रहे हैं।

आरोपी कहां रह रहे हैं ? कोर्ट में दी जानकारी 

कोर्ट में पेशी के दौरान तीनों आरोपियों ने न्यायाधीश को अपनी वर्तमान रिहाइश के बारे में जानकारी दी। रानू साहू ने बताया कि वे दिल्ली में अपने भाई के साथ रह रही हैं। समीर विश्नोई कानपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए हैं, जबकि सौम्या चौरसिया बेंगलुरु में अपने भाई के साथ रह रही हैं। सभी आरोपियों ने अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आदेश पत्रक पर हस्ताक्षर किए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

Read More ईडी की कार्रवाई से फिर गरमाया शराब-कस्टम मिलिंग मामला, रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापे इधर भाजपा कनेक्शन की भी चर्चा 

गोपनीय रखी गई सुनवाई 

Read More पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR

सूत्रों के अनुसार, इन हाई प्रोफाइल आरोपियों की कोर्ट में पेशी की खबर को बेहद गोपनीय रखा गया था, ताकि अनावश्यक भीड़ या हंगामे से बचा जा सके। सुप्रीम कोर्ट के जमानत आदेश के मुताबिक, इन सभी को नियमित सुनवाई के दौरान और जांच एजेंसी द्वारा बुलाए जाने पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या या अन्य वैध कारण से वे उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें पहले से इसकी सूचना देनी होगी।

अन्य घोटालों पर भी नजर 

कोयला घोटाले के अलावा, छत्तीसगढ़ में कई अन्य बड़े घोटालों की जांच भी तेजी से चल रही है, जिनकी सुनवाई भी होनी है । इस मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। इस केस में जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा, केदार तिवारी और उनकी पत्नी उमा तिवारी समेत अन्य आरोपी न्यायिक रिमांड पर हैं। जांच EOW के साथ-साथ रायपुर संभाग आयुक्त के निर्देशन में गठित विशेष टीमें कर रही हैं।CGMAC घोटाला: इस मामले में जेल में बंद आरोपी अनिल परसाई की जमानत याचिका पर सुनवाई 26 जून को EOW कोर्ट में होगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे