कोयला लेवी घोटाला: रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत लेकिन छत्तीसगढ़ में एंट्री पर लगाया बैन

जमानत की शर्तों में छत्तीसगढ़ में रहने की मनाही, पासपोर्ट जमा करने और गवाहों से दूरी बनाए रखने का आदेश

कोयला लेवी घोटाला: रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत लेकिन छत्तीसगढ़ में एंट्री पर लगाया बैन

रायपुर / कोयला लेवी घोटाले से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए रानू साहू, सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को अंतरिम जमानत दे दी है। 

हालांकि कोर्ट ने यह जमानत सख्त शर्तों के साथ दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि वे छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं रह सकेंगे। उन्हें राज्य के बाहर अपना स्थायी पता एक सप्ताह के भीतर अदालत और संबंधित पुलिस थाने को सूचित करना होगा। इसके अलावा, उन्हें अपने पासपोर्ट संबंधित दस्तावेज विशेष अदालत में जमा करने होंगे।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकार दत्ता की डबल बेंच ने इस जमानत याचिका पर सुनवाई की है। और याचिकाकर्ताओं को अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यह रिहाई तभी संभव होगी जब आरोपी ट्रायल कोर्ट के समक्ष उचित जमानत बांड प्रस्तुत करें।

Read More Raipur News: 191 किलो गांजा, ट्रक और दो तस्कर… रायपुर पुलिस ने तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कसा शिकंजा

कोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी गवाहों से संपर्क करते हैं या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं, तो इसे अंतरिम जमानत की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा और जमानत रद्द की जा सकती है।

Read More पति का डेथ सर्टिफिकेट भी मिल गया, 42 दिन बाद मैसेज आया- 'प्रिय देवनारायण, आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं'

हालांकि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बावजूद आरोपी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि उन पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में दर्ज अन्य मामलों की कार्रवाई भी जारी है।  

कोर्ट ने यह भी कहा है कि आरोपी जांच में सहयोग करेंगे और जांच एजेंसी या ट्रायल कोर्ट द्वारा आवश्यकतानुसार बुलाए जाने पर उपस्थित होंगे।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना