राजिम के एक स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा छात्र, पहले बच्चों को डराया, फिर शिक्षिका को दी जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, BEO ने....

राजिम के एक स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा छात्र, पहले बच्चों को डराया, फिर शिक्षिका को दी जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, BEO ने....

राजिम के एक स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा छात्र, पहले बच्चों को डराया, फिर शिक्षिका को दी जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, BEO ने....

राजिम के ग्राम सरकड़ा मिडिल स्कूल में छठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने दो दिनों तक चाकू लेकर स्कूल आकर शिक्षकों और छात्रों में दहशत फैला दी। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

राजिम। फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम सरकड़ा के मिडिल स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी कमजोरी उजागर हुई है। कक्षा छठवीं का एक नाबालिग छात्र लगातार दो दिनों तक चाकू लेकर स्कूल पहुंचा, जिससे छात्र-शिक्षक समुदाय में भय और तनाव का माहौल बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र अपने साथियों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने के साथ-साथ एक शिक्षिका की हत्या करने की धमकी भी दे चुका है। मामला तब और गंभीर हो गया जब स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली। प्रधान पाठिका लता सोनी ने तत्काल छात्र के बैग की तलाशी ली, जिसमें से चाकू बरामद हुआ। किसी अप्रिय घटना से पहले स्कूल प्रबंधन ने ग्राम सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी और फिंगेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नाबालिग के साथ उसके पिता को समझाइश दी है।

Read More मार्कफेड में 18 करोड़ का तिरपाल घोटाला 18500 का टेंडर पर गुपचुप खरीद लिए 33 हजार नग

गौरतलब है कि यह घटना न केवल स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कम उम्र में ही बच्चों में हिंसा की प्रवृत्ति कैसे जन्म ले रही है। यह ज़रूरी है कि शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक मिलकर बच्चों की मानसिक स्थिति पर समय रहते ध्यान दें और स्कूलों में सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read More रायपुर में ACB का बड़ा ट्रैप: RTO दफ्तर में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाबू 14 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना