अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो

अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो

कोरबा SECL Deepka Project Protest: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की दीपका विस्तार परियोजना को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच तनाव गहराता नजर आ रहा है। हरदीबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन को बुलडोजर से तोड़े जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आज हरदीबाजार, सराई सिंगार, रेंकी सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग दीपका स्थित SECL के महाप्रबंधक (GM) कार्यालय पहुंच गए। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और अपनी मांगों को लेकर घेराव शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जमीन अधिग्रहण, मुआवजा, नौकरी और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक अस्पताल भवन को तोड़ने की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए थी। शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल भवन को गिराया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के कई गांवों के लोगों के इलाज का प्रमुख सहारा था। ऐसे में अस्पताल टूटने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।कोरबा के हरदीबाजार में सरकारी अस्पताल तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा। - Dainik Bhaskar

18 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण पर विवाद, प्रभावित परिवारों ने उठाई 100% मुआवजे की मांग
दीपका विस्तार परियोजना के लिए करीब 18 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण से प्रभावित परिवार मुआवजा निर्धारण और पुनर्वास को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजा पत्रक में गड़बड़ियां हैं और कई प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रभावितों को 100 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही विस्थापित परिवारों के लिए नई बसाहट, बेहतर पुनर्वास और नियमानुसार स्थायी नौकरी की व्यवस्था की जाए।

Read More कोरबा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

GM कार्यालय के गेट पर तालाबंदी, विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन
अस्पताल भवन तोड़े जाने और लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज ग्रामीण आज एकजुट होकर SECL के GM कार्यालय पहुंचे। यहां प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास के मुद्दों का ठोस समाधान उनकी प्रमुख मांग है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की 448 पदों की भर्ती होगी बहाल, 3 महीने में नियुक्ति के निर्देश

GM अशोक कुमार ने की बातचीत, मांगों पर अड़े रहे ग्रामीण
प्रदर्शन के दौरान दीपका के GM अशोक कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि केवल आश्वासन से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि मुआवजा, नौकरी, नई बसाहट और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर ठोस पहल जरूरी है।

अस्पताल टूटने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी सवाल
हरदीबाजार CHC भवन के ध्वस्तीकरण के बाद स्थानीय लोगों के सामने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और वहां डॉक्टर की तैनाती हो, ताकि आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। फिलहाल, ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए SECL GM कार्यालय के आसपास पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं और अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि SECL प्रबंधन और प्रशासन के स्तर पर बातचीत के जरिए इस विवाद का क्या समाधान निकलता है।

Tags:

Latest News

कैलेंडर की तारीख नहीं, देवता की मान्यता से मनती है दिवाली! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी परंपरा कैलेंडर की तारीख नहीं, देवता की मान्यता से मनती है दिवाली! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी परंपरा
बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोका तो पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, BJP ने गठित की प्रदेश चुनाव टोली; संतोष पांडेय बने मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों का तबादला; प्रशांत चिरवतकर बने नए प्रभारी DEO
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI कोर्ट में होगी पेशी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का Gen-Z अंदाज वायरल, कांग्रेस को दिया जवाब- 'मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!'
पाटन चुनाव पर कानूनी शिकंजा बरकरार, भूपेश को सुप्रीम से झटका
काबिलियत पर भरोसा रखो, भीड़ का हिस्सा नहीं अपनी पहचान बनो: राज्यपाल, सातवें दीक्षांत समारोह में 24,800 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
1982 में अधिग्रहित सरकारी जमीन 2011 में बेच दी, मुआवजा लेकर पूर्व मालिक ने कर दी रजिस्ट्री, हाई कोर्ट ने खरीदार को दिया झटका
बड़े प्रतिष्ठानों और मिठाई फैक्ट्रियों को छोड़ गांवों में छापेमारी, खाद्य विभाग की जांच पर संदेह
हर अधूरा शादी का वादा दुष्कर्म नहीं, शुरुआत से धोखा देने की मंशा साबित होना जरूरी: हाई कोर्ट
अब खेतों की पराली नहीं होगी बेकार, कचरे से दौड़ेंगी ऊर्जा की नई परियोजनाएं, किसानों की बढ़ेगी कमाई