CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

अंबिकापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में IPS अधिकारी के बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली थाने से मुख्य मार्ग होते हुए कोर्ट तक पैदल ले जाकर जुलूस निकाला। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस अधिकारियों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है।

नाम लेकर बुलाने पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक घटना 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर रुके थे। बताया गया कि वे अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान लेखांश ने गोलू गणेश का नाम लेकर उसे संबोधित किया। आरोप है कि इसी बात पर गोलू ने आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

‘पिता पुलिस अधिकारी है तो क्या कर लेगा’ कहने का आरोप
शिकायत में लेखांश ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके पिता के पुलिस अधिकारी होने का जिक्र करते हुए उसे धमकाया। आरोप है कि इसी दौरान यह भी कहा गया कि पिता पुलिस में होने से उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मारपीट में लेखांश के कान, कंधे, सिर और गले में चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(1), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया।पुलिस अधिकारियों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है।

Read More रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत

दो गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में गोलू गणेश और आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर कोतवाली थाने से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए न्यायालय तक ले जाया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देना भी माना जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है।

Read More रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल

गोलू गणेश पर पहले से भी मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोलू गणेश का नाम इससे पहले सौरभ मिश्रा के घर के सामने वाहनों में तोड़फोड़ और घर में घुसकर मारपीट से जुड़े मामले में भी सामने आया था। उस मामले में वह फरार बताया जा रहा था। अब IPS के बेटे से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों मामलों में उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश