नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी

नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र से ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खाट का सहारा लेना पड़ा। पक्की सड़क और नदी पर पुल नहीं होने के कारण एंबुलेंस की पहुंच मुश्किल हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने एकजुट होकर महिला को खाट पर लिटाया और कंधों पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाने की जद्दोजहद शुरू की। राहत की बात यह रही कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दर्रापारा में आधी रात को बिगड़ी गर्भवती की हालत
मामला ग्राम पंचायत पेलमा के आश्रित मोहल्ला दर्रापारा का है। जानकारी के मुताबिक, देर रात एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना जरूरी था, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने से वाहन के जरिए अस्पताल पहुंचना आसान नहीं था। रास्ते में नदी होने के कारण मुश्किलें और बढ़ गईं। आपात स्थिति में जब सामान्य परिवहन का रास्ता नहीं मिला, तो ग्रामीणों ने खुद ही महिला को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई।

कंधों पर खाट, सामने नदी और सुरक्षित प्रसव की उम्मीद
महिला को खाट पर लिटाकर ग्रामीणों ने उसे कंधों पर उठाया और दुर्गम रास्ते से नदी तक पहुंचे। इसके बाद सावधानी बरतते हुए नदी पार कराई गई। ग्रामीणों की सामूहिक कोशिशों के बाद महिला को पेलमा की मुख्य बस्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

Read More मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत तो बनी जांच कमेटी, गड़बड़ी भी सामने आई लेकिन कार्रवाई के आंकड़े ने ही खड़े कर दिए नए सवाल

बुनियादी सुविधाओं की कमी ने फिर खड़े किए सवाल
दर्रापारा की यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रसव जैसी आपात स्थिति में गर्भवती महिला को खाट पर लादकर नदी पार कराना बताता है कि दुर्गम इलाकों में समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचना आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। ग्रामीणों की तत्परता से मां और नवजात को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका, लेकिन यह घटना व्यवस्था के सामने एक अहम सवाल छोड़ती है, आखिर कब तक सड़क और पुल के अभाव में ग्रामीणों को खाट को ही एंबुलेंस बनाना पड़ेगा?

Read More गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश