पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त

बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन लोहे के पाइप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को शाम लगभग 4.30 बजे संजय राजपूत के साथ सुंदरूबाड़ी स्थित शिव मंदिर के पास मारपीट की सूचना मिली थी। बताया गया कि राजा ठाकुर, लिल्ले और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, लोहे के पाइप, रॉड और चैन-स्पॉकेट से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे राजा ठाकुर के साथ भी मारपीट की गई। हमले में संजय राजपूत और राजा ठाकुर को गंभीर चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वेगस अस्पताल रेफर किया गया। घटना की रिपोर्ट संजय के पिता राकेश राजपूत ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 1219/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी

Read More अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर हमला करना सामने आया। पुलिस ने मामले में साहिल केंवट उर्फ दाऊ (18), पंकज पासी उर्फ किट्टू (20) और साहिल लास्कर (19) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन स्टीलनुमा लोहे के पाइप और अन्य हथियार जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Read More कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की टीम ने की।

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश