ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत का गांजा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार लोग जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे गांजा लेकर खड़े हैं। वे गांजा लेकर सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी जाने के लिए ऑटो या बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।

बैग की तलाशी की तो निकला गांजा

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों के पास मौजूद पिट्ठू बैग और झोले की तलाशी ली। जिसमे कुल 13 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से सस्ते दाम में खरीदकर लाया गया था। जिसे ग्राम मटियारी और सीपत क्षेत्र में महंगे दाम पर बेचने की तैयारी थी।

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीपत थाना के ग्राम मटियारी निवासी आकाश सिसोदिया (21), उसकी पत्नी पूर्वा मालिया (20), कृष्णा पाण्डेय (23), और मप्र के जिला उमरिया स्थित झाड़ू मोहल्ला निवासी नीरज नायक (19) के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ मस्तूरी थाने में अपराध क्रमांक 640/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 में कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाका, उप निरीक्षक सुजान जगत, उप निरीक्षक कमलेश बंजारे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags:

Latest News

RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका