हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

अंबिकापुर। सरगुजा के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रैगिंग का कथित मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने रैगिंग के दौरान 11वीं के दो छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की और लोहे के कड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए। घटना के बाद परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

देर रात हॉस्टल में हुआ कथित हमला
मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का है। शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर की रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हॉस्टल में रैगिंग के दौरान 11वीं कक्षा के दो छात्रों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने लोहे के कड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे दोनों छात्र लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद अन्य छात्रों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित छात्रों के परिवारों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

परिजनों को सूचना नहीं देने का आरोप
पीड़ित छात्रों के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल जानकारी नहीं दी। घायल छात्र प्रशांत के पिता अजय कुमार मार्को के मुताबिक, उनके बेटे ने फोन पर खुद घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार को पता चला कि हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर रैगिंग के नाम पर उसके साथ मारपीट की है। परिजनों ने हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य पर घटना की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।School Ragging Case

Read More पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

4 नाबालिगों के खिलाफ पुलिस केस
मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में पहुंचने के बाद पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
प्रयास आवासीय विद्यालय जैसे संस्थान में छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन पर होती है। ऐसे में हॉस्टल के भीतर रैगिंग के दौरान कथित तौर पर छात्रों के घायल होने और फिर परिजनों को सूचना नहीं मिलने के आरोप ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना की पूरी परिस्थितियां क्या थीं और इसमें कौन-कौन शामिल था। वहीं, परिजन चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार
अदालतें सिर्फ इमारतें नहीं…’, विदाई पर भावुक हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, बोले- न्याय का पवित्र मंदिर हैं, देखे वीडियो