Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

सक्ती Sakti School News | Teacher Misconduct Allegation: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। चंद्रपुर तहसील के ग्राम मिरौनी में पदस्थ शिक्षक कैलाश पटेल पर छात्रा ने कॉपी चेक कराने के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। बच्ची के परिजनों ने मामले को लेकर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से लिखित शिकायत की है। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

शिकायत के मुताबिक, छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक कॉपी चेक करते समय उसे अनुचित तरीके से छूते हैं। बच्ची का यह भी कहना है कि जब वह और अन्य बच्चे शिक्षक से पढ़ाने के लिए कहते हैं, तो उन्हें डांटकर चुप करा दिया जाता है। मामले में शिक्षक पर स्कूल समय के दौरान मोबाइल फोन में व्यस्त रहने और पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।परिवालों वालों ने सक्ती कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की है। - Dainik Bhaskar

स्कूल में पढ़ाई छोड़ मोबाइल चलाने का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए शिक्षण व्यवस्था पर सवाल
परिजनों और ग्रामीणों ने शिक्षक पर स्कूल के समय बच्चों की पढ़ाई के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त रहने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शिक्षक के इस रवैये से स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिकायत में स्कूल में पदस्थ महिला स्वीपर के साथ शिक्षक के व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।टीचर कैलाश पटेल जिस पर अभद्रता का आरोप लगा है।

Read More प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई

रसोइया का दावा- पढ़ाने की बात कहने पर बच्चों को लगती है फटकार
स्कूल में कार्यरत रसोइया चंद्राबाई चौहान ने भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायतकर्ताओं के आरोपों का समर्थन किया है। उनका कहना है कि बच्चे शिक्षक से पढ़ाने के लिए कहते हैं, तो उन्हें फटकार लगाई जाती है। उन्होंने शिक्षक और महिला स्वीपर के एक साथ बैठे रहने को लेकर भी बच्चों द्वारा अपनी बात साझा किए जाने की जानकारी दी है।परिवार वालों ने कलेक्टर-डीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग की।

Read More आबकारी के करोड़पति लिपिक का नया कारनामा : अपना ट्रांसफर रुकवाने बॉस के नाम से मंत्रालय भेजा फर्जी पत्र 

डोमनपुर स्कूल में भी शिकायत का दावा, पुराने रिकॉर्ड की जांच की मांग
ग्रामीणों ने शिकायत में दावा किया है कि शिक्षक कैलाश पटेल इससे पहले शासकीय प्राथमिक शाला डोमनपुर में पदस्थ थे, जहां उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें हुई थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी वजह से उनका स्थानांतरण किया गया था। हालांकि, इस दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि पुराने रिकॉर्ड सहित सभी पहलुओं की जांच की जाए और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई हो।ग्रामीण बोले- बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते टीचर।

DEO कुमुदिनी द्विवेदी बोलीं- शिकायत मिली है, जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले में सक्ती की जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा कि बच्चों के साथ अभद्रता की शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में है। छात्रा की सुरक्षा, शिकायत की निष्पक्ष जांच और संबंधित तथ्यों के सत्यापन के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Tags:

Latest News

अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल
IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में