ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   

ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   

कोरबा : पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगों ने 61 वर्षीय पेंशनर को अपना शिकार बना लिया। ठग ने फोन पर पेंशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा देकर उनसे एसबीआई के योनो एप का पासवर्ड पूछ लिया। पासवर्ड मिलते ही ठग ने उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का मैसेज आने के बाद बुजुर्ग को ठगी की जानकारी हुई।

पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार के मोबाइल पर 13 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई से जुड़ा बताते हुए पेंशन कार्ड बनवाने की बात कही। उसने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर राजेंद्र कुमार से योनो एप का पासवर्ड पूछ लिया। भरोसे में आकर उन्होंने पासवर्ड बता दिया।

एक घंटे बाद खाते से निकल गई रकम

Read More लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

पासवर्ड बताए जाने के कुछ देर बाद ही ठग ने उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये की राशि निकाल ली। दोपहर करीब दो बजे मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का ट्रांजेक्शन मैसेज आया, तब राजेंद्र कुमार को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।

Read More सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें

ई-शून्य प्राथमिकी के आधार पर केस दर्ज

स्टेट साइबर पुलिस स्टेशन छत्तीसगढ़ से प्राप्त ई-शून्य प्राथमिकी के आधार पर दीपका पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस खाते से हुई रकम की निकासी, ट्रांजेक्शन की जानकारी, संबंधित मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त