पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में शुक्रवार सुबह जेवर चमकाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया। बर्तन चमकाने के बहाने पहुंचे दो युवकों ने पहले महिला का भरोसा जीता और फिर सोने के जेवर साफ करने के नाम पर करीब दो तोला सोना लेकर फरार हो गए। महिला को जब ठगी का पता चला, तब तक दोनों युवक बाइक से भाग चुके थे। जल्दबाजी में उनके चप्पल-जूते भी मौके पर ही छूट गए।

दीनदयाल कॉलोनी निवासी स्मृति तिवारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने जले हुए स्टील के बर्तन को चमकाने की बात कही। महिला ने उन्हें बर्तन दिया तो युवकों ने कुछ ही देर में उसे चमकाकर वापस कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीतल का बर्तन भी साफ करके दिखाया।

पहले चमकाई चांदी की पायल, फिर मांगा सोना

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

युवकों ने इसके बाद स्मृति की सास से चांदी की पायल ली और उसे भी चमकाकर लौटा दिया। लगातार बर्तन और चांदी चमकाकर देने से महिला को उन पर भरोसा हो गया। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए युवकों ने सोने के जेवर साफ करने की बात कही। स्मृति ने अपनी सोने की चेन और बालियां उन्हें दे दीं। दोनों युवकों ने महिला के सामने एक बर्तन में पाउडर डालकर जेवर उसमें रखने का नाटक किया। इसके बाद बर्तन को गर्म करने की बात कहकर महिला को कुछ देर इंतजार करने को कहा।

Read More महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बर्तन में डाला हाथ, तो सोना गायब

इसी दौरान स्मृति को युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ। उसने बर्तन में हाथ डालकर देखा तो उसमें सोने के जेवर नहीं थे। महिला के शोर मचाते ही आसपास के लोग जुटने लगे। खुद को घिरता देख दोनों युवक वहां से भाग निकले। बताया गया कि दोनों बाइक से आए थे। भागने की जल्दबाजी में उनके चप्पल-जूते मौके पर ही छूट गए। दोनों बाइक से फरार हो गए।

सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सामान को कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के जरिए युवकों की पहचान के साथ उनकी बाइक और भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल