छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्रशासन की 70 टीमों ने एक ही दिन में जिले के 85 स्थानों पर की छापेमारी, 52 वाहन जब्त

कलेक्टर ने अधिकारियों को बेखौफ कार्रवाई के निर्देश दिए, 40 से अधिक लोग हिरासत में।

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ा एक्शन,  प्रशासन की 70 टीमों ने एक ही दिन में जिले के 85 स्थानों पर की छापेमारी, 52 वाहन जब्त

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में रेत माफिया की बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में बिलासपुर, धमतरी और जांजगीर-चांपा जिलों में जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। बिलासपुर में प्रशासन की 70 टीमों ने जिले के 85 स्थानों पर एक ही दिन में छापेमारी कर 52 वाहन जब्त किए, जिनमें पोकलेन, जेसीबी, हाईवा और ट्रैक्टर शामिल हैं। साथ ही हजारों घनमीटर अवैध रेत भंडारण भी जब्त किया गया और कई मामलों में केस दर्ज किए गए।

बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिला खनिज टास्क फोर्स की आपात बैठक लेकर अधिकारियों को बेखौफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों की टीमों ने सिविल लाइन, सरकंडा, कोनी, कोटा, मस्तूरी, हिर्री, बिल्हा, पचपेड़ी और तखतपुर के क्षेत्रों में छापेमारी की। लगभग 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और वाहनों के मालिकों पर जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

धमतरी जिले में भी एसडीएम पीयूष तिवारी के नेतृत्व में देर रात छापेमारी की गई। लीलर और भरारी गांवों में 200-200 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण मिला, वहीं तीन चैन माउंटेन मशीन, एक जेसीबी और तीन हाईवा वाहन जब्त किए गए। छापेमारी के समय अवैध खनन और भंडारण की गतिविधियां चल रही थीं।

Read More नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार

अब तक खनिज विभाग द्वारा 70 लाख रुपये की पेनल्टी वसूली की गई है और माइनिंग सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से नियमित जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More प्रार्थी के पैसे से फ्लाइट यात्रा, आईजी की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो