सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा से की मुलाकात

जेल में इलाज से वंचित कवासी लखमा, भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाया अमानवीय होने का आरोप

सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा से की मुलाकात

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। उन्होंने जेल में बंद लखमा और विजय भाटिया की तबीयत को लेकर चिंता जताई और आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद दोनों को उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है।

बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, समय बदलते देर नहीं लगती। सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही है। जेल में स्वास्थ्य सुविधा न देना अमानवीय और निंदनीय है।

पूर्व मंत्री लखमा 15 जनवरी से जेल में बंद हैं। उन पर ईडी ने शराब घोटाले में कमीशन लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच में लखमा पर 72 करोड़ रुपये के कमीशन का आरोप है। ईडी ने लखमा के बेटे हरीश लखमा सहित परिवार की साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर लिया है।

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

ईडी की हालिया कार्रवाई में सुकमा स्थित कांग्रेस का राजीव भवन भी शामिल है, जिसकी कीमत 68 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर ईडी ने 6 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है।

Read More चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

इससे पहले ईडी ने कवासी लखमा और उनके बेटे से लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया। अब भूपेश बघेल की जेल में हुई यह मुलाकात और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल एक बार फिर इस मामले को सियासी गरमा-गर्मी के केंद्र में ले आए हैं।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी