बलरामपुर सहकारी बैंक घोटाला: 26 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार

किसानों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर सरकारी अनुदान और ऋण की हेराफेरी, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से चला 10 साल तक घोटाला

बलरामपुर सहकारी बैंक घोटाला: 26 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सहकारी बैंक में भारी मात्रा में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। कुसमी और शंकरगढ़ शाखा में हुए इस घोटाले की जांच में 26 करोड़ 47 लाख 82 हजार 462 रुपये की भारी रकम के गबन का पता चला है। यह खुलासा वर्ष 2012 से 2022 तक की विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट के बाद हुआ।

बलरामपुर के एसपी वैभव बेंकर ने बताया कि आरोपी किसान हितैषी दिखाकर उनके नाम पर फर्जी खाते खुलवाते थे। इन खातों के माध्यम से सरकारी अनुदान और ऋण राशि की ठगी की जाती थी। बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और सहकारी संस्थाओं के प्रबंधक मिलकर इस संगठित घोटाले को अंजाम दे रहे थे।

ऑडिट रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कई बार किसानों को उनके नाम से हुई वित्तीय लेन-देन की जानकारी तक नहीं थी। इस पूरी प्रक्रिया में बैंक प्रबंधन की मिलीभगत रही, जिसकी वजह से घोटाला लंबे समय तक छुपा रहा।

Read More रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं

पुलिस ने इस मामले में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Read More खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:-

  • पर्यवेक्षक विकास चंद पांडवी

  • तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी

  • सहायक मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह

  • सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक समल साय

  • सहायक लेखापाल जगदीश प्रसाद

  • लिपिक ताबरक अली

  • संस्था प्रबंधक लक्ष्मण देवांगन

  • मुख्य पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय

  • समिति प्रबंधक सुदेश यादव

  • कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह

  • प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक राजेंद्र गुप्ता

पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और भविष्य में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। प्रशासन इस घोटाले की तह तक जाकर कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी