पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान: असामाजिक तत्वों ने पहनाई जूतों की माला, पूरे गांव में उबाल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान: असामाजिक तत्वों ने पहनाई जूतों की माला, पूरे गांव में उबाल

खैरागढ़। सुशासन की सरकार में भी असामाजिक तत्वों ने एक घृणित और निंदनीय कार्य को अंजाम दिया है। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया, जिससे पूरे गांव में भारी बवाल मच गया है। सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद से तत्काल माला हटाई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि अटल चौक के पास दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसका समापन रात करीब 2 बजे हुआ। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए। दिलचस्प बात यह है कि करीब 4 बजे के आसपास चौक की सभी लाइटें बंद हो गईं, जबकि बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने सप्लाई बंद नहीं की थी। इससे यह आशंका गहराती है कि घटना को अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दिया गया।

ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।

Read More महादेव एप केस: 'मिस्ट्री स्पिनर' के नाम से ओमान पहुंचा सौरभ, फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट ने बढ़ाई भारत लाने की चुनौती

फिलहाल, अवेली गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण इस बात से बेहद दुखी और आक्रोशित हैं कि अटल जी जैसे महान और आदर्श पुरुष की प्रतिमा को भी कुछ शरारती तत्वों ने अपमानित करने की हिम्मत की है। सभी की एक ही मांग है कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करे और उन्हें सलाखों के पीछे धकेला जाए। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुट गई है, ताकि जल्द ही इस साजिश का पर्दाफाश हो सके।

Read More सर्पदंश मुआवजा घोटाला: मृतक कमलेश और रोहन के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच में कोटा-बेलगहना के दलालों के नाम आए सामने

Tags:

Latest News

छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
9.84 करोड़ का टेंडर खेल: हाईकोर्ट का चाबुक चला, वेतन कटौती का नोटिस मिलते ही मुख्य अभियंता ने छोड़ी कुर्सी
पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर
बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट
NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं पहुंचे; कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस
IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप
बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी
1.40 करोड़ की नई सड़क का निकला दम , कुछ ही दिनों में उखड़ी डामर की परत देख भड़के ग्रामीण
रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप
राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच