बिलासपुर के लग्जरी होटल में पुलिस ने मारा छापा, कोलकाता की युवतियां और स्थानीय युवक नशे में मिले धुत

कमरा बुक एक के नाम, ठहरे पांच युवक और क्लब डांसर युवतियां: पेट्रेशियन होटल में नियमों की उड़ती धज्जियां

बिलासपुर के लग्जरी होटल में पुलिस ने मारा छापा, कोलकाता की युवतियां और स्थानीय युवक नशे में मिले धुत

रायपुर/ बिलासपुर-रायपुर रोड पर स्थित पेट्रेशियन होटल में पुलिस ने छापा मारकर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आने वाले इस होटल में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी युवक होटल में ठहरे हुए हैं और उनके साथ युवतियां भी मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल की गहन तलाशी ली।

सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन से पूछताछ की गई और रजिस्टर की जांच की गई। रजिस्टर में की गई एंट्री प्रारंभिक रूप से सही पाई गई, लेकिन जब कमरों की तलाशी शुरू हुई तो एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति पाई गई।

कमरा नंबर 2008 की तलाशी लेने पर वहां दीपेश हरिरमानी, नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश सिंह ठाकुर और अजय मौर्य मौजूद थे। ये सभी युवक कमरे में बैठकर शराब और हुक्का पीते पाए गए। यह कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था, लेकिन उसमें अन्य युवक ठहरे हुए थे, जो होटल नियमों का उल्लंघन है।

Read More CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कमरे में कोलकाता से आई दो युवतियां भी पाई गईं। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों युवतियां क्लब डांसर हैं और युवक इन्हें अपने साथ लेकर आए थे। होटल प्रबंधन ने इनकी उपस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही रजिस्टर में इनका उल्लेख था। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों और अन्य युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, क्योंकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक साक्ष्य तत्काल नहीं मिला।

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस पूरी घटना को सार्वजनिक स्थान पर प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन और होटल नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा। होटल प्रबंधन द्वारा एक व्यक्ति के नाम पर कमरा बुक कर अन्य लोगों को उसमें ठहराना नियमों के विरुद्ध है। इसके चलते होटल प्रबंधन पर कोटपा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई और उन्हें नोटिस जारी किया गया।

इसके साथ ही नगरीय निकाय विभाग को पत्र लिखकर होटल के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि होटल और सार्वजनिक स्थलों का दुरुपयोग न हो सके।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई