3200 करोड़ का शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: 22 आबकारी अफसर निलंबित

ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासे: सिंडिकेट ने सरकारी खजाने को लगाई करोड़ों की चपत

3200 करोड़ का शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: 22 आबकारी अफसर निलंबित

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घोटाले में आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर शराब घोटाले के सिंडिकेट में शामिल होने का गंभीर आरोप है। पिछले दिनों आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रायपुर की विशेष अदालत में इन आबकारी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले की अनुमानित रकम अब 2100 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

IMG-20250710-WA0021अनवर ढेबर को मिले 90 करोड़ से ज्यादा

ईओडब्ल्यू की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस घोटाले के सिंडिकेट बनाने वाले मुख्य कारोबारी अनवर ढेबर को 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली। अनवर ढेबर ने इन पैसों को अपने रिश्तेदारों और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के नाम पर कई कंपनियों में निवेश किया। यह दर्शाता है कि कैसे अवैध तरीके से कमाए गए पैसों को सफेद करने की कोशिश की गई।

Read More रायपुर में ‘पार्टी फंड’ के लिए गुंडागर्दी! युवक को बंधक बनाकर ATM से निकलवाए 10 हजार, एक आरोपी गिरफ्तार

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला

Read More कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है। ईडी ने इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में एफआईआर भी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का जिक्र किया गया है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के एक मजबूत सिंडिकेट के जरिए इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया था। इस सिंडिकेट ने सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये कमाए। इस घोटाले की खबरें नेशनल जगत विजन ने प्रमुखता से प्रकाशित की थीं। 

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि