12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर रद्द: सोशल मीडिया पर लीक हुआ था 'सेट-बी', अब 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा

12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर रद्द: सोशल मीडिया पर लीक हुआ था 'सेट-बी', अब 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा

रायपुर. 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। 14 मार्च को हुई हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा समिति ने यह अहम फैसला लिया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा ली जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पेपर

बोर्ड की तरफ से 14 मार्च को हिंदी का पेपर लिया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि हिंदी का 'सेट बी' (Set B) पेपर पहले ही लीक हो गया था। इसके बाद छात्रों में हड़कंप मच गया था।

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

कोतवाली में दर्ज हुई FIR

Read More कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........

पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया। साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत दी गई। इसके साथ ही सिटी कोतवाली में एफआईआर (FIR) भी दर्ज करा दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर कहां से और कैसे लीक हुआ।

समिति की बैठक में हुआ फैसला

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज, 23 मार्च को परीक्षा समिति की एक खास बैठक बुलाई गई। इसी बैठक में तय किया गया कि 14 मार्च की परीक्षा को रद्द माना जाए। छात्रों को नया शेड्यूल दे दिया गया है, जिसके मुताबिक अब 10 अप्रैल को फिर से हिंदी का पेपर होगा।

Tags:

Latest News

 छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा! छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो