जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

बिलासपुर : जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने तत्काल सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को अपने साथ थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलर पकड़कर शुरू की मारपीट

सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट के अनुसार, अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे और मुकेश बंजारे बुधवार को जिला न्यायालय में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। परिसर में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

आरक्षक की सूचना पर कोर्ट पहुँची पुलिस

Read More देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

कोर्ट परिसर में तैनात आरक्षक ने दोनों के बीच हो रहे विवाद की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के बाद उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में काउंटर केस दर्ज किया गया है।

बलौदाबाजार अग्निकांड मामले से भी जुड़ा नाम

पुलिस के अनुसार अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड मामले में सामने आया था। अग्निकांड के बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की थी। बुधवार को वे बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में मौजूद थे, जहां उनका अधिवक्ता मुकेश बंजारे से विवाद हो गया।

दोनों के भीम आर्मी से जुड़े होने की जानकारी

टीआई किशोर केंवट ने बताया कि दोनों अधिवक्ता पूर्व में भीम आर्मी से जुड़े रहे हैं। पुलिस को दोनों के बीच पहले से रंजिश होने की जानकारी मिली है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस  जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद
डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब
Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की चमकी किस्मत! ‘Farrey’ के बाद हाथ लगी Zombie फिल्म ‘College Fest’, Ashish Chanchlani भी आएंगे नजर
10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
अचानक सामने आए 4 भालू और मच गई चीख-पुकार! एक युवक ने दौड़कर बचाई जान, दूसरा घायल
OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल
सिर्फ पानी पीना ही काफी है? शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी जरूरी, जानें कब पड़ती है जरूरत
सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें
भाजपा के 20 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब, 3 मंत्री भी लपेटे में; संगठन का अलर्ट- ग्राउंड पर सुधरो वरना कटेगा टिकट
Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी विश्वकर्मा पूजा, पूजा की थाली में जरूर रखें ये जरूरी सामग्री