छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

 छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

छत्तीसगढ़ के सियासी और नौकरशाही गलियारों में इन दिनों एक नई सुगबुगाहट है। सुगबुगाहट ऐसी कि कई माननीयों और 'साहबों' की रातों की नींद उड़ चुकी है। वजह है— सिस्टम को दीमक की तरह चाटने वाली भ्रष्ट कमाई और उस काले धन को खपाने के लिए बनाए गए उनके 'पार्किंग प्लेस'। खबर पक्की है कि राज्य में जिन-जिन भ्रष्ट तत्वों ने अवैध उगाही के पैसे को अपने करीबियों, रिश्तेदारों या डमी चेहरों के नाम पर 'पार्क' कर रखा है, वे अब सीधे रडार पर आ चुके हैं।

दरअसल, पर्दे के पीछे चल रहे इस आपराधिक गठजोड़  का बहुत जल्द बड़ा भंडाफोड़ होने वाला है। भनक लगी है कि एक बेहद पुख्ता शिकायतकर्ता ने इस पूरे सिंडिकेट की एक भारी-भरकम फाइल तैयार कर ली है। इस बार बात सिर्फ हवा-हवाई दावों या गुमनाम चिट्ठियों की नहीं है। बकायदा व्यक्तिगत शपथ पत्र  के साथ ठोस दस्तावेजी साक्ष्य  नत्थी किए गए हैं। किसने, कहां, कितना पैसा खपाया और कौन किस भ्रष्ट आका के लिए 'तिजोरी' बना हुआ है, इसके सारे सबूत इस फाइल में दर्ज हो चुके हैं।

अब सवाल यह है कि यह फाइल जाएगी कहां? तो कान खोलकर सुन लीजिए, यह कोई आम शिकायत नहीं है जो किसी स्थानीय दफ्तर में धूल खाएगी। इस एक्सप्लोसिव डोजियर की सीधी डिलीवरी 'दिल्ली दरबार' में होने जा रही है। भारत सरकार की प्रमुख जांच एवं प्रवर्तन एजेंसियां— प्रवर्तन निदेशालय , आयकर विभाग , राजस्व गुप्तचर निदेशालय (DRI), राष्ट्रीय जांच एजेंसी  और व्यय विभाग के साथ-साथ यह फाइल सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और केंद्रीय गृह मंत्री  की टेबल पर पहुंचने वाली है।

Read More Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल

साफ है कि अब बच निकलने की कोई गली नहीं बची है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट और बेनामी संपत्ति अधिनियम के जो पेंच कसने वाले हैं, उसमें बड़े-बड़े सूरमाओं का दम घुटेगा। जो लोग अब तक खुद को 'स्मार्ट' समझकर दूसरों के नाम पर करोड़ों-अरबों की संपत्ति खड़ी कर रहे थे, उनके लिए यह स्पष्ट चेतावनी है।

Read More फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

कानून का शिकंजा अब कस चुका है और केंद्रीय एजेंसियों की धमक किसी भी दिन सुनाई दे सकती है। इसलिए, छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' का जिम्मा उठाने वाले अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ जाएं, क्योंकि दिल्ली से जब हथौड़ा गिरेगा, तो ना 'पार्किंग' बचेगी और ना ही 'पार्क' करने वाले!

Tags:

Latest News

 छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा! छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो