बिलासपुर की अरपा में 12 करोड़ का वाल घोटाला : पुल भी खतरे में, मगर विभाग ने आँखें मूंदी....

बिलासपुर की अरपा में 12 करोड़ का वाल घोटाला : पुल भी खतरे में, मगर विभाग ने आँखें मूंदी....

बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी पर बना 12 करोड़ का फ्लड प्रोटेक्शन वॉल दो साल में ही बह गया, जिससे करोड़ों रुपये पानी में बह गए और अब तो तुरकाडीह पुल पर भी खतरा मंडरा रहा है! जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार ने जनता भी सन्न है।

IMG_20250729_163605

              मामले में तत्कालीन कार्यपालन अभियंता आलोक अग्रवाल पर सीधी उंगली उठ रही है, जिनके खिलाफ जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें प्रमोशन देने की तैयारी है.

Read More मोहाली ऑफिस में खौफनाक वारदात: सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद पर भी किया हमला

कैसे हुआ यह करोड़ों का खेल?

Read More NJV EXCLUSIVE: 3200 करोड़ के शराब घोटाले में पपेट और पपेटियर का डर्टी गेम! मामूली एकाउंटेंट को बनाया डमी डायरेक्टर, बैकडोर से सिंडिकेट ने डकारे करोड़ों

बात 2010 की है, जब अरपा नदी के कटाव को रोकने के लिए 4 करोड़ की लागत से फ्लड प्रोटेक्शन वॉल बनाने का काम शुरू हुआ. आरोप है कि यह काम तकनीकी मापदंडों को ताक पर रखकर किया गया और पहली ही बरसात में दीवार बह गई. हैरत की बात तो यह है कि इस नाकामी के बावजूद विभाग ने इंजीनियर आलोक अग्रवाल के खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई नहीं की.
अपनी गलती छिपाने के लिए अग्रवाल साहब ने पुरानी डिजाइन बदलवाई और उसी जगह पर 8 करोड़ रुपये की लागत से, नदी के 40 मीटर अंदर जाकर, दूसरी बार दीवार बनवाई. लेकिन जैसे को तैसा,
यह दीवार भी पिछले साल की बरसात में बह गई. कुल मिलाकर, सरकारी खजाने के 12 करोड़ रुपये इंजीनियर साहब की अदूरदर्शिता और तकनीकी लापरवाही की भेंट चढ़ गए.

IMG_20250729_163500

निर्माण में भारी अनियमितताएं: 40 मीटर फिलिंग,  मीटर गहराई मात्र 1.6 मीटर 

इस घोटाले की परतें उधेड़ते हुए पता चला है कि यह फ्लड प्रोटेक्शन वॉल सड़क से नदी के अंदर 40 मीटर फिलिंग करके बनाया गया था. बड़ी बात यह है कि दीवार की गहराई महज 1.6 मीटर थी, जो किसी भी हिसाब से पर्याप्त नहीं है. वाल बनाते समय प्रॉपर दीवार खड़ी नहीं की गई; दीवार निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई. एक साइड दीवार बनी थी और दूसरी ओर सिर्फ पत्थर थे, जिसके कारण पानी के तेज बहाव में पूरी वॉल 2 किलोमीटर तक बह गई. यह सब तकनीकी मापदंडों को धत्ता बताते हुए किया गया, जिसका सीधा खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है.

IMG_20250729_163519

लापरवाह इंजीनियर को प्रमोशन, पुल पर खतरा

इतनी बड़ी धांधली और लापरवाही के बावजूद सरकार ने न तो कोई कड़ी कार्रवाई की, न ही राशि वसूली और न ही आपराधिक मामला दर्ज किया. उल्टा, आलोक अग्रवाल को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोट करने की सिफारिश कर दी गई है. यह साफ दिखाता है कि अयोग्य अधिकारियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है.
इस घटिया निर्माण का खामियाजा अब तुरकाडीह पुल भुगत रहा है, जिसके पिलरों का फाउंडेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. अगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो पुल कभी भी टूटकर गिर सकता है. जल संसाधन विभाग के ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित करने के बजाय उपकृत किए जाने और 12 करोड़ रुपये के गबन पर एफआईआर न होने से जनता में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है.

Tags:

Latest News

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त
दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे