स्कूल जाने निकली 10वीं की छात्रा 24 घंटे से लापता, मोबाइल भी बंद, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

स्कूल जाने निकली 10वीं की छात्रा 24 घंटे से लापता, मोबाइल भी बंद, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

मनेंद्रगढ़: शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्कूल जाने के लिए घर से निकली 10वीं की छात्रा प्राची बीते 24 घंटों से लापता है। बुधवार की सुबह जब वह रोज की तरह स्कूल के लिए निकली, तो शाम तक वापस नहीं लौटी। देर शाम तक उसका इंतजार करने के बाद जब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो वह भी लगातार बंद आ रहा था, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने देर रात सिटी कोतवाली में प्राची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि छात्रा की आखिरी लोकेशन का पता चल सके। वहीं, बंद आ रहे मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश भी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

प्राची के लापता होने से न सिर्फ उसके परिजन बल्कि पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार लगातार अपने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।

Read More भगवान के भरोसे था 540 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड! गिरफ्तारी से बचने देशभर के मंदिरों में कराता रहा 'विशेष पूजा', बेटे पर आंच आई तो EOW दफ्तर में टेक दिए घुटने

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच