अपहरण केस में फरार चल रहे पूर्व मंत्री , की संपत्ति को तत्काल कुर्क करने का न्यायालय ने दिया आदेश

अपहरण केस में फरार चल रहे पूर्व मंत्री , की संपत्ति को तत्काल कुर्क करने का न्यायालय ने दिया आदेश उत्तर प्रदेश : 22 साल पुराने बहुचर्चित राहुल मद्देशिया अपहरण केस में अदालत ने फरार चल रहे पूर्वमंत्री अमरमणि की अभी तक ज्ञात संपत्ति की कुर्की अविलंब कराने का आदेश दिया है। सप्तम अपर जिला […]

अपहरण केस में फरार चल रहे पूर्व मंत्री , की संपत्ति को तत्काल कुर्क करने का न्यायालय ने दिया आदेश

उत्तर प्रदेश : 22 साल पुराने बहुचर्चित राहुल मद्देशिया अपहरण केस में अदालत ने फरार चल रहे पूर्वमंत्री अमरमणि की अभी तक ज्ञात संपत्ति की कुर्की अविलंब कराने का आदेश दिया है। सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए प्रमोद कुमार गिरि की अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुनवाई के लिए 29 फरवरी को अगली तिथि मुकर्रर की है। इसी प्रकरण में 13 फरवरी 24 को हाईकोर्ट इलाहाबाद में भी सुनवाई होनी है।

अदालत ने कहा कि फरार अभियुक्त अमरमणि की पूरे भारत में संपत्ति के संबंध में एसपी बस्ती की ओर से पत्राचार किया गया है। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त समय की मांग की गई है। इसी क्रम में अदालत ने एसपी को निर्देशित किया है कि अमरमणि की अभी तक ज्ञात संपत्ति की कुर्की पूर्व में बनाई गई विशेष टीम के सहयोग से अविलंब पूरी कराएं। अपहरण केस में अदालत ने फरार चल रहे पूर्वमंत्री अमरमणि की अभी तक ज्ञात संपत्ति की कुर्की अविलंब कराने का आदेश दिया है।

Read More डॉक्टर ओट्स को क्यों मानते हैं परफेक्ट ब्रेकफास्ट? जानिए इसके 5 बड़े फायदे

अभी तक लखनऊ और महराजगंज में पूर्व मंत्री अमरमणि की अचल संपत्ति पुलिस ने ज्ञात की है। उसे कुर्क करने के लिए दो टीमें संबंधित जिले में भेजी भी गई हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने ढाई महीने पहले ही कुर्की का आदेश दे दिया था। कोतवाली पुलिस आरोपी के आवास पर जाकर कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है। फरार आरोपी के संबंध में पुलिस अखबारों में इश्तेहार भी प्रकाशित करवा चुकी है।

Read More Oppo का नया बजट फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज