कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर, वेणुगोपाल ने बताई ये वजह

कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर, वेणुगोपाल ने बताई ये वजह नईदिल्ली : आचार्य प्रमोद कृष्णम को आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है । दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम पर कांग्रेस पार्टी ने बार-बार पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए 6 साल के […]



कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर, वेणुगोपाल ने बताई ये वजह

नईदिल्ली : आचार्य प्रमोद कृष्णम को आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है । दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम पर कांग्रेस पार्टी ने बार-बार पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए हटाया है। पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी कि प्रमोद कृष्णम को अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाज़ी को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Read More बालोद में ईंट भट्टी हादसा: पानी टंकी की दीवार ढही, 2 महिलाओं की मौत, मासूम की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी

निष्कासन को आमंत्रण
बीते कुछ समय से कृष्णम I.N.D.I.A गठबंधन के साथ ही कांग्रेस की भी खुलकर आलोचना कर रहे थे। ऐसे में लग ही रहा था कि पार्टी उनके इस खुले व्यवहार को अनुशासनहीनता मानेगी और कोई एक्शन लेगी। रही सही कसर कल्कि धाम के आयोजन में पीएम मोदी को आमंत्रण ने पूरी कर दी।

Read More अमेरिका के बाद अब इस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू

INDIA गठबंधन को लेकर कृष्णम खासे आलोचक रहे। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि इस गठबंधन का जन्म हुआ तभी वह बीमार हो गया था। पटना में नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन का अंतिम संस्कार कर दिया। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का। मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को एक सवाल के जवाब में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि INDIA गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है।

INDIA गठबंधन बचा ही कहां है। INDIA गठबंधन का जब जन्म हुआ तो वह बीमार होकर आईसीयू में चला गया। इसके बाद पटना में नीतीश कुमार ने अंतिम संस्कार कर दिया। आगे कहा है कि जयंत चौधरी INDIA गठबंधन का जल्द ही श्राद्ध कर देंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई। शायद राहुल गांधी को लगता है कि मिलना समय की बर्बादी है। वह कम मिलते हैं और उनका स्वभाव भी मिलने का नहीं है। वह यात्रा करते रहते हैं और व्यस्त रहते हैं। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने में मुझे एक सप्ताह से भी कम समय लगा है।

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क