कोयला घोटाला मामला : कारोबारी सुनील अग्रवाल की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने किया ख़ारिज

कोयला घोटाला मामला : कारोबारी सुनील अग्रवाल की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने किया ख़ारिज बिलासपुर :  बहुचर्चित कोयला घोटाले में शामिल कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने आज दूसरी बार खारिज कर दी है। इस बार मेडिकल ग्राउंड पर उन्होंने जमानत देने की मांग की थी, जिस पर हाईकोर्ट के जस्टिस एनके […]

कोयला घोटाला मामला : कारोबारी सुनील अग्रवाल की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने किया ख़ारिज


बिलासपुर :  बहुचर्चित कोयला घोटाले में शामिल कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने आज दूसरी बार खारिज कर दी है। इस बार मेडिकल ग्राउंड पर उन्होंने जमानत देने की मांग की थी, जिस पर हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने करीब एक माह पहले आर्डर रिजर्व रखा था। अब कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है। दरअसल, कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है।

इस दौरान प्रदेश के सीनियर आईएएस, व्यापारियों व राजनीति से जुड़े लोगों के साथ ही बिचौलियों के माध्यम से कोयला परिवहन में कमीशनखोरी कर घोटाला सामने आया। इस केस में ईडी ने राज्य सरकार से जुड़े अफसरों के साथ ही कोयला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने अब तक केस में राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और एक कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल समेत नौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार क चुकी है। ईडी ने बताया था कि 2 साल के अंदर 540 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. अभी तक ईडीने आरोपियों की 152 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है।

Read More यूपी में मेगा साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी फर्मों के सहारे लाखों की ठगी, तीन गिरफ्तार

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क