दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता के खेत में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता के खेत में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

दुर्ग। Illegal Drug Farming India: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मक्के की फसल के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी, जिसका खुलासा पुलिस की छापेमारी में हुआ। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की कीमत वाली फसल मिलने की बात सामने आई है। जिस खेत में यह खेती मिली है, उसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं का नाम भी सामने आने से इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जबकि आरोपी नेताओं ने मामले से अनजान होने की बात कही है।

भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं पर आरोप
इस मामले में गांव के सरपंच अरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि जिस खेत में अफीम की खेती मिली है, वह भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं विनायक ताम्रकर और बृजेश ताम्रकर से संबंधित है। सरपंच का कहना है कि पुलिस को सूचना देने वाले एक पंच के साथ मारपीट भी की गई थी। हालांकि, आरोपित नेताओं ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्हें खेत में अफीम की खेती होने की कोई जानकारी नहीं थी।gifs25-11772816344_1772852009

खेत मालिकों ने दी सफाई
नेताओं का कहना है कि जमीन को अधिया प्रथा (आधी फसल के बंटवारे) पर खेती के लिए दिया गया था। उनका दावा है कि कुछ बाहरी लोग, जो राजस्थान के बताए जा रहे हैं, चोरी-छिपे अफीम की खेती कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और वे खुद भी सूचना मिलने के बाद खेत देखने पहुंचे थे।

Read More सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी

करीब 10 एकड़ जमीन में से कई हिस्सों में संदेह
प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन में यह फसल मिली है, वह झिंझरी गांव के खसरा नंबर 310 में दर्ज है। इस जमीन का कुल रकबा करीब 9 एकड़ 92 डिसमिल बताया गया है। प्रारंभिक अनुमान में पुलिस को शक है कि करीब 4 से 5 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई हो सकती है, हालांकि फिलहाल मौके पर करीब डेढ़ से दो एकड़ में पौधे दिखाई दिए हैं।gifs26-21772816325_1772852004

Read More बिलासपुर हिंसा मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर भी नजर

मक्के की फसल की आड़ में चल रहा था अवैध काम
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पूरे खेत में मक्के की फसल बोई गई थी और उसी के बीच अफीम के पौधे लगाए गए थे, ताकि बाहर से देखने पर किसी को संदेह न हो। सूचना मिलने के बाद एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच
छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने मौके से पौधों के नमूने लिए हैं और पूरी जमीन का निरीक्षण किया जा रहा है। शाम को अंधेरा होने के कारण कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। अब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेषज्ञों की टीम द्वारा आगे की जांच की जाएगी।15-2_1772853902

फोटो से हुआ खुलासा
गांव के सरपंच अरुण गौतम के मुताबिक उन्हें कुछ दिन पहले खेत की तस्वीरें मिली थीं। फोटो देखकर शक हुआ और इंटरनेट पर जानकारी लेने के बाद यह पुष्टि हुई कि खेत में अफीम की खेती की जा रही है। इसके बाद 5 मार्च को जेवरा सिरसा चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की।

कलेक्टर बोले – जांच के बाद होगा पूरा खुलासा
दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि मौके पर अवैध अफीम की खेती मिलने की पुष्टि हुई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं