छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई 30 जून को, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, नए मुख्य सचिव का होगा स्वागत ?

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई 30 जून को, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, नए मुख्य सचिव का होगा स्वागत ?

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई 30 जून को, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, नए मुख्य सचिव का होगा स्वागत ?

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर होंगे। उसी दिन कैबिनेट बैठक में उन्हें औपचारिक विदाई दी जाएगी। नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें जारी हैं, हालांकि सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वरिष्ठ अधिकारियों में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव के ऐलान के साथ ही मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की विदाई 30 जून को होगी. इसी दिन साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी. इससे पहले फरवरी 2014 में तत्कालीन रमन सरकार ने तब के मुख्य सचिव रहे सुनील कुमार को इस तरह की एक कैबिनेट बैठक में विदाई दी थी. कैबिनेट ने सुनील कुमार के कामकाज को सराहा गया था. बैठक खत्म होने के बाद सुनील कुमार अपने कक्ष में आए और अपना सामान लेकर मंत्रालय से निकल गए. कहा जा रहा है कि साय कैबिनेट के लिए सचिवों से एजेंडा बुलाया गया है, लेकिन इस बैठक में शामिल होने वाले तमाम एजेंडों के बीच सबसे बड़ा मुद्दा अमिताभ जैन को सम्मानजनक विदाई देना भी है.

30 जून को अमिताभ जैन का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन सरकार ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि राज्य का नया मुख्य सचिव कौन होगा? न ही सरकार की ओर से इस बात को लेकर किसी तरह का संकेत दिया गया है. अमिताभ जैन के बाद सीनियरिटी में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल, ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकासशील और मनोज पिंगुआ का नाम आता है. अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर और विकासशील केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. सुब्रत साहू, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं.

प्रशासनिक महकमे के सूत्र बताते हैं कि सरकार की नजर दिल्ली से मिलने वाले इशारों पर है. यही वजह है कि अब तक राज्य सरकार ने स्पष्ट तौर पर किसी भी एक नाम को लेकर अपनी ओर से कोई संकेत नहीं दिया है. तमाम नामों पर समीकरणों के मुताबिक चर्चा हो रही है. सीनियरिटी में सबसे ऊपर रहने वाली रेणु पिल्ले नियम कायदों में समझौता करने वाली अफसर नहीं मानी जाती है. इस लिहाज से ब्यूरोक्रेसी के भीतर चर्चा रही है कि सरकार उनके नाम सहमत नहीं हो सकती. ब्यूरोक्रेसी की ही एक चर्चा कहती है कि अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ नहीं लौटना चाहते. निधि छिब्बर और विकासशील को लेकर भी यही नजरिया है. ऋचा शर्मा भी अपनी कार्यशैली के लिए पहचानी जाती हैं. ऐसे में राज्य के भीतर चल रही चर्चा में सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ रेस में आगे बताए जाते हैं, लेकिन यह महज चर्चा भर है.

Read More NJV की खबर का असर सिकासेर-कोडार लिंक प्रोजेक्ट घोटाला: ई-फाइल पर आपत्ति दर्ज कराने की मिली सजा; मुख्य अभियंता गुरुवर और भागवत के बाद तीसरी बलि

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर जिस तरह से प्रशासनिक महकमे का मखौल उड़ा सरकार उससे बचती दिख रही है. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीबी माने जाने वाले राजेश राजौरा को मुख्य सचिव बनाए जाने की तैयारियों के बीच दिल्ली ने अनुराग जैन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति खत्म कर उन्हें मुख्य सचिव बनाकर भोपाल भेज दिया था. कहते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे सबक के तौर पर लिया है. ऐसा न हो कि राज्य सरकार किसी नाम पर सहमत हो और दिल्ली से कोई दूसरा नाम भेज दिया जाए. इसलिए मुख्य सचिव को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट स्थिति बनती नहीं दिख रही है. यह बात और है कि अब राज्य के नए मुख्य सचिव के ऐलान का काउंटडाउन शुरू हो गया है. जाहिर है सरकार ने किसी एक नाम पर मन बना लिया होगा. बावजूद इसके सतह पर यह नाम फिलहाल चर्चा में नहीं आया है.

Read More नशीली दवाओं के कारोबार में 3 दोषियों को 15-15 साल की सजा, विशेष NDPS कोर्ट ने लगाया 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम