रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान

रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान

रायपुर। सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति को लेकर राजधानी रायपुर में एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ संदेश के साथ शंकर नगर चौक पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान में संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र, SLCA, ODIC, CBPLI प्रोजेक्ट और 36गढ़ कॉलेज के MSW छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

हाथों में संदेश, लोगों से सीधा संवाद
जागरूकता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने शंकर नगर चौक पर लोगों से संवाद किया। दो महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को एक साथ सामने रखा गया, नशे से दूरी और सड़क पर सुरक्षा। लोगों को समझाया गया कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल खुद की, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन न चलाने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की गई।7f887898-0f3f-42c4-a424-1a1f6f1753bf

युवाओं ने संभाली जागरूकता की कमान
अभियान में शामिल MSW के छात्र-छात्राओं ने लोगों के बीच पहुंचकर सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति से जुड़े संदेश साझा किए। युवाओं की भागीदारी ने अभियान को और प्रभावी बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदार नागरिक बनने की सोच विकसित करना भी रहा।b04a621c-47e6-4af7-ad13-b362034a95a5

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

ट्रैफिक विभाग ने की पहल की सराहना
शंकर नगर चौक पर चलाए गए इस जागरूकता कार्यक्रम की ट्रैफिक विभाग ने भी सराहना की। विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के सामाजिक अभियानों को उपयोगी बताया गया। आयोजकों का संदेश स्पष्ट रहा कि सड़क पर एक छोटी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है, वहीं नशे से दूरी परिवार और समाज दोनों के लिए बेहतर भविष्य की नींव रखती है।d5b98572-399f-4d57-b2e7-587f653d69c9

Read More छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’, यही संदेश, सुरक्षित रायपुर की ओर एक कदम
संकल्प सांस्कृतिक समिति और अभियान से जुड़े संस्थानों ने लोगों से अपील की कि हेलमेट को मजबूरी नहीं, सुरक्षा की आदत बनाएं और नशे को जिंदगी से दूर रखें।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार