नशीली दवाओं के कारोबार में 3 दोषियों को 15-15 साल की सजा, विशेष NDPS कोर्ट ने लगाया 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड

नशीली दवाओं के कारोबार में 3 दोषियों को 15-15 साल की सजा, विशेष NDPS कोर्ट ने लगाया 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड

बिलासपुर : नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है । थाना सिटी कोतवाली के एनडीपीएस मामले में विशेष एनडीपीएस न्यायालय, बिलासपुर ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है । इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 1 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है । मामले का विचारण करीब सात माह में पूरा हुआ ।

114 नशीले इंजेक्शन किए गए थे बरामद

यह मामला अपराध क्रमांक 488/2025 से संबंधित है, जिसमें धारा 21 और 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी । पुलिस ने 8 और 9 सितंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 114 नग बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए थे । प्रत्येक इंजेक्शन 2 एमएल का था, इस तरह कुल 228 एमएल नशीली दवा जब्त की गई । पुलिस ने नशीली दवाओं के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10/BN2344 भी जब्त की थी, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई ।

Read More हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 

मुखबिर की सूचना पर हुई थी कार्रवाई

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

8 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला के पास दबिश दी । यहां दो आरोपियों के कब्जे से 62 नग बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए । इसके बाद 9 सितंबर को आरोपी दुर्गा वर्मा के कब्जे से 52 नग इंजेक्शन जब्त किए गए ।

ये तीन आरोपी हुए दोषी

मामले में पुलिस ने निकेत वस्त्रकार (23), जयंत वस्त्रकार (22) और दुर्गा वर्मा (31) को गिरफ्तार किया था । तीनों बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू क्षेत्र के निवासी हैं । पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया । सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 1 लाख 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई ।

नशे के कारोबारियों को कड़ा संदेश

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन और आपूर्ति में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तारी के साथ न्यायालय में कठोर सजा दिलाने के लिए प्रभावी और साक्ष्य-आधारित कार्रवाई जारी रहेगी ।

बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लोगों से भी नशीली दवाओं के कारोबार से दूर रहने की अपील की है ।

 

Tags:

Latest News

धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस
नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी