भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे

भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे

बिलासपुर : दपूम रेलवे के बिलासपुर मंडल में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत आरपीएफ की टास्क टीम ने निगौरा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भेष बदलकर गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 15.540 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.77 लाख रुपये बताई गई है।

संदिग्ध गतिविधियों से हुआ आरपीएफ को शक

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की रात करीब 1:15 बजे सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ की टास्क टीम निगौरा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। दोनों ने भेष बदल रखा था, जिससे आरपीएफ जवानों को संदेह हुआ। टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके पास रखी कपड़ों की पोटलियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पोटलियों में बड़ी मात्रा में गांजा रखा मिला। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर गांजे को जब्त कर लिया गया।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

दोनों आरोपियों के पास अलग-अलग मिला गांजा

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हंसा नाथ (40) और मनता नाथ (39) के रूप में हुई है। बताए जा रहा हैं कि दोनों पंजाब के जिला संगरूर के रहने वाले हैं। जांच के दौरान हंसा नाथ के कब्जे से 7.280 किलोग्राम तथा मनता नाथ के कब्जे से 8.260 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों से बरामद गांजे का कुल वजन 15.540 किलोग्राम है।

आरपीएफ ने जैतहरी पुलिस को सौंपा

कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को बरामद गांजे सहित जैतहरी पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया। मामले में जैतहरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 285/2026 दर्ज कर धारा 8/20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी।

साल 2026 में अब तक लगभग 3 करोड़ का गांजा जब्त

नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर मंडल आरपीएफ द्वारा वर्ष 2026 में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ के अनुसार अब तक की विभिन्न कार्रवाइयों में 550 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है। इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों तथा सामान पर लगातार नजर रखी जा रही है। आरपीएफ की ओर से कहा गया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार