महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर : रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर के गेट के पास शनिवार को पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान भाजपा नेत्री द्वारा युवक की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी के शक से शुरू हुआ विवाद

बताया गया कि मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद की दुकान और होटल संचालित करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से कुछ सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। शनिवार को तुषार को महामाया मंदिर गेट के पास दुकान में काम करने वाला मनोज (करिया) दिखाई दिया। तुषार ने मनोज पर चोरी का शक जताते हुए उसके साथी मोंटी धीवर से भी मनोज के बारे में पूछताछ की। मनोज वर्तमान में रेहाना बेगम की फूल दुकान पर काम करता है। आरोप है कि मनोज ने इस बात की जानकारी रेहाना बेगम को दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

Read More बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या

फोन के बाद मौके पर पहुंचीं रेहाना बेगम

Read More आय से अधिक संपत्ति मामला: रेखा नायर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, चलेगा मुकदमा

बताया जा रहा हैं कि मोंटी धीवर ने रेहाना बेगम को फोन कर मौके पर बुलाया। दोपहर करीब 2:30 बजे रेहाना वहां पहुंचीं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। तुषार पक्ष ने आरोप लगाया है कि रेहाना बेगम, भागवत (रेहान), शेरू और मोंटी ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तुषार ने बताया कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। मेघा प्रधान भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी बताई जा रही हैं। तुषार ने शिकायत में मुंह, पीठ, दाहिने हाथ की उंगली और पैर में चोट लगने तथा शर्ट फाड़ने का आरोप लगाया है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

इधर भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम ने भी रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना के अनुसार, वह महामाया मंदिर परिसर में फूल बेचने का काम करती हैं। मोंटी धीवर का फोन आने के बाद वह मौके पर पहुंचीं। रेहाना का आरोप है कि वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर मारपीट की। उन्होंने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। रेहाना के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे मोंटी और करिया के साथ भी मारपीट की गई।

चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल

घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला बाइक से उतरने के बाद एक युवक की चप्पल से पिटाई करती दिखाई दे रही है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज भी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भाजपा से जुड़े विभिन्न सोशल मीडिया समूहों के साथ-साथ अन्य ग्रुपों में भी साझा किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया मामला

घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैl वायरल वीडियो सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम