पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से एक्टिवा चोरी हो गईl मामले में तत्काल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

दुकान जाने के लिए खड़ी की थी एक्टिवा, कुछ घंटे बाद हुई गायब

पुलिस ने बताया कि कृष्णा ट्रेडिंग के संचालक श्रीचंद भाभानी ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त 2026 को वह रोज की तरह अपनी एक्टिवा से व्यापार विहार स्थित दुकान पहुंचे थे। सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने अपनी एक्टिवा बड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वे वापस पार्किंग में पहुंचे तो वहां से एक्टिवा गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला तो उन्होंने तारबाहर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

पुलिस अधिकारियों ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

मामले की जानकारी पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की तलाश कर वाहन बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस की टीम ने जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर संदेही पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेणी भवन के आसपास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुनील कुमार श्रीवास को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 20 अगस्त को व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग के पास से काले रंग की एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुलिस ने रायपुर स्थित थाना खमतराई निवासी सुनील कुमार श्रीवास (35) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की तत्परता से मिली सफलता

चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और मुखबिर की मदद से आरोपी तक पहुँची। महज 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के वाहन की बरामदगी को पुलिस की तत्परता का परिणाम माना जा रहा है।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार