गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त

गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त

बिलासपुर : बालाजी गैस एजेंसी के मगरपारा स्थित कार्यालय और महाराणा चौक स्थित गैस गोदाम में सोमवार को जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद गैस सिलेंडरों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आया। टीम ने मौके पर मिले 452 भरे और 487 खाली गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया है।

ऑनलाइन रिकॉर्ड में 864 भरे सिलेंडर, मौके पर मिले सिर्फ 452

जांच टीम ने एजेंसी के ऑनलाइन स्टॉक का मौके पर मौजूद सिलेंडरों से मिलान किया। रिकॉर्ड के अनुसार एजेंसी के पास 864 भरे सिलेंडर होने चाहिए थे, लेकिन मौके में केवल 452 भरे सिलेंडर ही मिले। यानी रिकॉर्ड की तुलना में 412 भरे सिलेंडर कम पाए गए। वहीं, रिकॉर्ड में 473 खाली सिलेंडर दर्ज थे, जबकि मौके पर इनकी संख्या 487 मिली। इस तरह खाली सिलेंडर रिकॉर्ड से 14 अधिक पाए गए।

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

बालाजी गैस एजेंसी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व, खाद्य विभाग और आईओसीएल की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने दोनों परिसरों में पहुंचकर अचानक जांच शुरू की और मौके पर उपलब्ध पूरे स्टॉक का सत्यापन किया।

बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत

जांच के दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी एजेंसी की सेवाओं को लेकर जानकारी ली गई। कई शिकायतों में बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने और ऑनलाइन रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखने के बावजूद उपभोक्ता को वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं मिलने की बात सामने आई। जांच टीम को एजेंसी के खिलाफ कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायतें दर्ज होने की जानकारी भी मिली है।

939 सिलेंडर किए गए जब्त

स्टॉक में सामने आई गंभीर गड़बड़ी के बाद जांच टीम ने मौके पर मौजूद सभी 939 सिलेंडरों को जब्त कर लिया। इनमें भरे और खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके साथ ही एजेंसी से संबंधित दस्तावेजों और स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई।

सात दिन में कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट

जांच टीम अब एजेंसी के दस्तावेजों, ऑनलाइन रिकॉर्ड, वास्तविक स्टॉक और उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों की विस्तृत जांच करेगी। पूरी जांच के बाद सात दिन के अंदर प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

जांच दल में तहसीलदार प्रकाश साहू, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक विनीता दास, वर्षा सिंह, मंगेश कांत, ललिता शर्मा, आशीष दीवान, वसुधा राजपूत तथा आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छेतिजा शामिल रहे।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गैस एजेंसी संचालकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति है। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि स्टॉक में इतनी बड़ी विसंगति किन कारणों से हुई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार