NJV की खबर का असर सिकासेर-कोडार लिंक प्रोजेक्ट घोटाला: ई-फाइल पर आपत्ति दर्ज कराने की मिली सजा; मुख्य अभियंता गुरुवर और भागवत के बाद तीसरी बलि

NJV की खबर का असर सिकासेर-कोडार लिंक प्रोजेक्ट घोटाला: ई-फाइल पर आपत्ति दर्ज कराने की मिली सजा; मुख्य अभियंता गुरुवर और भागवत के बाद तीसरी बलि

मंत्रालय से हटाए गए अधीक्षण अभियंता सिंघारे, विवादित शर्त 1.3(b) जोड़ने वाले सिद्दीकी को इनाम में मिली मुख्य अभियंता की कुर्सी

 

रायपुर। 2,549 करोड़ रुपये के चर्चित सिकासेर-कोडार लिंक प्रोजेक्ट निविदा विवाद में जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े हो गए हैं। 'राष्ट्रीय जगत विजन' में निविदा की कथित गड़बड़ी और ई-फाइल पर दर्ज आपत्ति का खुलासा होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले को दबाने के लिए 17 अगस्त को प्रमुख अभियंता कार्यालय ने एक आदेश जारी कर ई-फाइल पर लिखित आपत्ति दर्ज कराने वाले अधीक्षण अभियंता (रू.) शिवराम सिंघारे को मंत्रालय से हटा दिया है।

Read More NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार

उन्हें प्रमुख अभियंता कार्यालय, शिवनाथ भवन (नवा रायपुर) में अस्थायी रूप से अटैच कर दिया गया है। इसके विपरीत, निविदा में विवादास्पद शर्त जोड़ने के आरोपी अधिकारी आई.ए. सिद्दीकी को मुख्य अभियंता (मॉनिटरिंग) के पद पर प्रमोट कर दिया गया है।

Read More सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते

 

अधिकारियों के हटाने की पूरी कहानी....

विभाग में ईमानदारी से काम करने वाले तकनीकी अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इस निविदा प्रकरण में शिवराम सिंघारे तीसरे शिकार बने हैं:

 कुबेर गुरुवर (पूर्व मुख्य अभियंता)

निविदा प्रकोष्ठ में तैनाती के दौरान नियमों के विपरीत बदलाव करने से इनकार किया, जिसके बाद समय पूर्व हटाए गए।

 संजय भागवत (पूर्व मुख्य अभियंता)

 तकनीकी अनियमितताओं पर असहमति जताई, इन्हें भी पद से बेदखल कर दिया गया।

 शिवराम सिंघारे (अधीक्षण अभियंता):

 ई-फाइल पर कंडिका 1.3(b) के खिलाफ लिखित टीप दर्ज की, जिसके बदले 17 अगस्त को मंत्रालय से हटाकर अटैच कर दिया गया।

मौखिक निर्देश पर जारी हुआ आदेश

प्रमुख अभियंता कार्यालय के पृष्ठांकन क्रमांक 3317045/छ.ग./2019/6896 (दिनांक 17.08.2026) के तहत सिंघारे के 05 अक्टूबर 2021 के पदस्थापना आदेश को निरस्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विभागीय सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को मौखिक निर्देश दिया। इसके बाद सचिव के निर्देश पर प्रमुख अभियंता जितेंद्र कुमार नेताम ने यह आदेश जारी किया। आदेश में न तो किसी आरोप-पत्र का उल्लेख है और न ही किसी विभागीय जांच की बात कही गई है।

कंडिका 1.3(b) का पूरा खेल 

मुख्य सचिव की 64वीं कार्यकारिणी बैठक में केवल कंडिका 1.3(a) (1,019.94 करोड़ रुपये की वित्तीय क्षमता) को मंजूरी मिली थी। लेकिन आरोप है कि आई.ए. सिद्दीकी ने फाइल विभाग लौटने पर 1.3(b) की नई शर्त जोड़ दी। इसके तहत औसत सालाना टर्नओवर 5,099.72 करोड़ रुपये (प्रोजेक्ट लागत से दोगुना) तय कर दिया गया। देवरगांव-मटनार और सिरपुर प्रोजेक्ट में यह शर्त नहीं थी।

जब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए फाइल भेजी जानी थी, तब सिंघारे ने मैनुअल फाइल के बजाय ई-फाइल पर इस शर्त का कड़ा विरोध किया था। इसके बावजूद सिद्दीकी ने अलग से मैनुअल फाइल तैयार कराकर टेंडर जारी करवा दिया।

 

सुप्रीम कोर्ट में आदेश को चुनौती देने की तैयारी

मामला अब कानूनी विवादों में फंसता दिख रहा है। हाईकोर्ट के आदेश (WPC संख्या 4026/2026, दिनांक 10 अगस्त 2026) को चुनौती देते हुए नई याचिका दायर करने की तैयारी चल रही है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर एक चुनिंदा कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया और उसे L-1 घोषित किया गया।

विभाग के समक्ष अनुत्तरित प्रश्न

 1. ई-फाइल पर नियमों के तहत आपत्ति दर्ज कराने वाले अधिकारी को बिना किसी जांच के क्यों हटाया गया?

 2. जिस अधिकारी पर टेंडर शर्तों में हेरफेर का आरोप है, उसे पदोन्नत कर मुख्य अभियंता का प्रभार क्यों दिया गया?

(नोट: इस पूरे मामले में प्रतिक्रिया के लिए विभागीय सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, प्रमुख अभियंता जितेंद्र कुमार नेताम और मुख्य अभियंता आई.ए. सिद्दीकी से संपर्क साधा गया है। उनका पक्ष

आते ही प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Tags:

Latest News

आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप
CG Police में बड़ा उलटफेर! 21 इंस्पेक्टर इधर से उधर, बदली पोस्टिंग और जिम्मेदारियां; PHQ ने जारी किया आदेश
कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए
शोएब ढेबर तक पुलिस की खबर पहुंचने का शक, दो आरक्षक लाइन अटैच; कई ठिकानों पर दबिश के बाद भी हाथ खाली
Flydubai Flight Chaos: हवा में मचा हड़कंप! Flydubai के कॉकपिट में कैप्टन पर हमला, खून से लथपथ पायलट का वीडियो आया सामने
दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव