गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना

गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना

बिलासपुर : मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट शराब दुकान में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । एसीसीयू बिलासपुर और थाना मस्तूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने के लिए शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी । वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, रस्सी और चाकू समेत अन्य सामान जुटाया था । पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कूटी, लूटे गए दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी और धारदार चाकू सहित अन्य सामान जब्त किया है । मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है ।

नकाब पहनकर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार घटना 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे की है । गतौरा शराब दुकान में तैनात सुरक्षा कर्मी साहिल राय और हरकुंवर पंकज के पास करीब चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे । सभी ने काले कपड़े पहन रखे थे । आरोपियों ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर दुकान की चाबी मांगी । चाबी नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने हरकुंवर पंकज के सिर, माथे और दाहिने हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । इसके बाद दोनों सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पैर बांध दिए गए । बदमाशों ने शराब दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकर को ग्राइंडर कटर मशीन व छेनी से काटने की कोशिश की ।

लॉकर नहीं टूटा तो मोबाइल और शराब लेकर भागे

Read More नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल

लॉकर तोड़ने में असफल रहने के बाद आरोपियों ने दुकान के काउंटर में रखी शराब की कुछ बोतलें और दोनों सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए । इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी निकालकर अपने साथ ले गए, ताकि वारदात का कोई वीडियो साक्ष्य पुलिस के हाथ न लग सके । इसके बाद आरोपी दोपहिया वाहनों से फरार हो गए l

Read More स्मार्ट सिटी का 500 करोड़ का ठेका दिलाने का खेल: 15 करोड़ एंठे, 3.25 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच

पहले मोपका शराब दुकान में लूट की थी योजना

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कर्ज में डूबे हुए थे और रकम हासिल करने के लिए शराब दुकान को निशाना बनाने की योजना बनाई थी । वारदात से पहले चारों आरोपी देवरीखुर्द से दोपहिया वाहनों पर निकले थे । आरोपियों ने सबसे पहले मोपका स्थित शराब दुकान में लूट की योजना को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन वहां आसपास ज्यादा चहल-पहल देखकर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया । इसके बाद चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब दुकान पहुंचे और वहां वारदात को अंजाम दिया ।

सबूत मिटाने डीवीआर नदी में फेकी 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने सीसीटीवी का डीवीआर नदी में फेंक दिया था । उनका उद्देश्य पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कोई सुराग मिलने से रोकना था । हालांकि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई ।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना(24), पिंटू निषाद(25) और सुशील निर्मलकर(24) को गिरफ्तार किया है । तीनों बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं । पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी फरार है । बताया जा रहा है कि वह पूर्व में सीएमएस इन्फो सिस्टम कंपनी में काम करता था और शासकीय शराब दुकानों से नकद राशि कलेक्शन का कार्य करता था । पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है ।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे । इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की ।

टीम ने घटनास्थल समेत आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया । लगातार पतासाजी के बाद पुलिस तीन आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही । आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल वाहन, औजार और लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं । मामले में पुलिस की जांच जारी है । फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ।

 

Tags:

Latest News

बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ? बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा
125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने