22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सल हिंसा में शहीद के परिजनों से करेंगे मुलाकात, CM विष्णुदेव साय ने हाई लेवल मीटिंग

22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सल हिंसा में शहीद के परिजनों से करेंगे मुलाकात, CM विष्णुदेव साय ने हाई लेवल मीटिंग

रायपुर: देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को CM विष्णुदेव साय ने हाई लेवल मीटिंग ली है। अमित शाह 22 जून को आएंगे। शाह नक्सल हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मी, अधिकारियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शाह एंटी नक्सल ऑपरेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर एक रिव्यू मीटिंग भी लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, BSF, CRPF जैसी सेंट्रल पुलिस फोर्स के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाह के दौरे को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए हैं। अमित शाह रायपुर से बस्तर भी जा सकते हैं। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम इस बैठक में मौजूद थे।

Read More बिलासपुर में NTPC रोजगार घोटाला जिला प्रशासन और प्रबंधन पर गंभीर आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंचा मामला

31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को पूरा होने में करीब 1 साल से कम समय बचा हुआ है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

Read More बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां

Tags:

Latest News

छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
9.84 करोड़ का टेंडर खेल: हाईकोर्ट का चाबुक चला, वेतन कटौती का नोटिस मिलते ही मुख्य अभियंता ने छोड़ी कुर्सी
पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर
बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट
NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं पहुंचे; कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस
IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप
बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी
1.40 करोड़ की नई सड़क का निकला दम , कुछ ही दिनों में उखड़ी डामर की परत देख भड़के ग्रामीण
रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप
राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच