मांगों की आड़ में सड़कों पर अराजकता: रसोइयों का उग्र प्रदर्शन, राजधानी में कानून व्यवस्था तार-तार

मांगों की आड़ में सड़कों पर अराजकता: रसोइयों का उग्र प्रदर्शन, राजधानी में कानून व्यवस्था तार-तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने का मामला सामने आया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ का धरना-प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र आंदोलन में तब्दील हो गया। 29 जनवरी को ग्राम तूता रेलवे अंडरब्रिज के पास शुरू हुआ प्रदर्शन, अंततः मुख्य मार्ग पर चक्काजाम और नारेबाजी में बदल गया, जिससे राजधानी की यातायात व्यवस्था ठप हो गई।

शांत धरना, फिर अचानक उग्रता
पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर धरना शांतिपूर्ण था, लेकिन धरना समाप्त होने के बाद कुछ नेताओं के भड़काऊ भाषणों ने माहौल को आग में झोंक दिया। आरोप है कि उत्तेजक भाषणों के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी राम गुलाम ठाकुर के नेतृत्व में नवा रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक नारे
इस दौरान शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और नारेबाजी की गई। मुख्य मार्ग पर जाम के चलते आम नागरिक, स्कूली वाहन और आपात सेवाएं तक प्रभावित हुईं। कई घंटों तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Read More CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू

प्रशासन की समझाइश को ठेंगा
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभनपुर ने रैली को अवैध घोषित करते हुए बार-बार चेतावनी दी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने किसी भी निर्देश का पालन नहीं किया। प्रशासन की समझाइश के बावजूद सड़क खाली नहीं की गई, जिससे साफ हो गया कि आंदोलन नियंत्रण से बाहर जा चुका था।

Read More CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक

500 से अधिक पर FIR, बड़े नाम भी शामिल
थाना प्रभारी अभनपुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने संघ के शीर्ष पदाधिकारियों समेत 500–600 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामराज कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष), मेघराज बघेल (प्रदेश सचिव), कचरा चंद्राकर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनीता, उल्फी यादव, कन्हैया यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष) और राम गुलाम ठाकुर शामिल हैं। सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और आमजन को बंधक जैसी स्थिति में डालने के इस मामले में जांच जारी है। वीडियो फुटेज, फोटो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Tags:

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद