छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोरोना से पहली मौत, कोविड वार्ड ना होने से उचित इलाज नहीं

छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोरोना से पहली मौत, कोविड वार्ड ना होने से उचित इलाज नहीं

छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोरोना से पहली मौत, कोविड वार्ड ना होने से उचित इलाज नहीं

छत्तीसगढ़ के कांकेर में लीवर की बीमारी से पीड़ित कोविड मरीज की इलाज के अभाव में मौत, कोविड वार्ड न होने से समस्या बढ़ी। प्रदेश में कोविड से तीसरी मौत।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोविड से तीसरी मौत हुई है। कांकेर जिले में 48 वर्षीय मरीज ने 9 जुलाई की रात दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है, मरीज को पहले से लीवर की बिमारी थी, जिला अस्पताल में अलग से कोविड वार्ड नहीं होने से स्थिति और खराब हो गई। जिले में साल 2025 में ये कोरोना से पहली मौत है, वहीं प्रदेश में तीसरी है। इससे पहले राजनांदगांव जिले में 1 हफ्ते के अंदर 2 कोविड पेशेंट ने दम तोड़ दिया था। प्रदेश में 24 मई को प्रदेश में पहला कोविड पेशेंट रायपुर में मिला था।

कांकेर में कोविड से पहली मौत
कोंडागांव जिले के फरसगांव के रहने वाला 48 वर्षीय मरीज को पहले लीवर की बीमारी के कारण कांकेर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 5 जुलाई को रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आर्थिक कारणों से परिजन 7 जुलाई की रात 10 बजे मरीज को वापस कांकेर अस्पताल ले आए। अस्पताल में कोविड वार्ड नहीं होने के कारण उसे महिला वार्ड यूनिट-2 के वार्ड नंबर 6 में भर्ती किया गया। इलाज शुरू करने के पौन घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।

कोविड प्रोटोकॉल से हुआ अंतिम संस्कार
प्रशासन की टीम की उपस्थिति में फरसगांव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के संपर्क में आए परिजनों के भी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। देश भर में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी है, लेकिन कांकेर जिले में अब तक कोविड वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है। कांकेर अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर देवेंद्र भोयर ने बताया मरीज रायपुर से लाया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पूरे प्रोटोकाल का पालन करते उसका इलाज किया जा रहा था। उसे क्रॉनिकल लीवर डिसीज भी था।

Read More साइबर ठगी से बचने विद्यार्थियों को समझाया, सैकड़ों ने ली जागरूकता सेल्फी

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर
Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार का पता, ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट
सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान
पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 
पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग