कोरबा की रसोई में नाग का आतंक! 5 फीट का कोबरा फन फैलाकर बैठा, महिला सुरक्षित निकली बाहर

कोरबा की रसोई में नाग का आतंक! 5 फीट का कोबरा फन फैलाकर बैठा, महिला सुरक्षित निकली बाहर

कोरब। आज सुबह सिंगापुर क्षेत्र के एक घर की रसोई में अचानक हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर के पीछे 5 फीट लंबा कोबरा नाग बैठा मिला। घर की महिला अर्चना कंवर नाश्ता बनाने के लिए रसोई में गई थीं, तभी उन्होंने सांप की भयंकर फुंकार सुनी। डर और दहशत के चलते महिला तुरंत बाहर भागी और पड़ोसियों को सूचना दी।b41c34e6-4e25-44c5-9812-eb6223f3de01_1768372161329

फुंकार ने बचाई जान
अर्चना ने बताया कि जब गैस चालू की तो उन्हें पहले आवाज गैस से लग रही थी, लेकिन लगातार फुंकार सुनाई देने पर उन्होंने झांककर देखा तो सांप फन फैलाए सिलेंडर के पीछे बैठा था। यह देखकर वह चिल्लाते हुए रसोई से बाहर भागीं। पड़ोसियों में भी किसी में सांप को भगाने की हिम्मत नहीं थी।comp-159_1768373778

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने संभाला मामला
सूचना मिलते ही नोवा नेचर की टीम और स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विशेष उपकरणों की मदद से नाग को सावधानीपूर्वक पकड़कर थैले में रखा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा। रेस्क्यू के दौरान टीम ने सुनिश्चित किया कि न तो सांप को चोट पहुंचे और न ही घर वालों को कोई खतरा हो।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह 5 फीट लंबा कोबरा था, जिसमें काफी जहर होता है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश के मामले में तुरंत अस्पताल में उपचार जरूरी है और झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर भरोसा खतरनाक साबित हो सकता है। सारथी ने इस संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाने की भी जानकारी दी।

Read More छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

Tags:

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार