होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर रूट से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, लोकल से मुंबई तक सफर आसान

होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर रूट से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, लोकल से मुंबई तक सफर आसान

रायपुर: होली और आगामी समर सीजन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को भी राहत मिलेगी।

दुर्ग–रायगढ़ के बीच मेमू स्पेशल से लोकल यात्रियों को राहत
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल का संचालन 2, 3, 5 और 6 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती और खरसिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन रायगढ़ से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह आधी रात 12:10 बजे रायपुर और अगले दिन तड़के 1:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। आठ कोच वाली इस मेमू ट्रेन से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को खास राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!

मुंबई जाने वालों के लिए हटिया–एलटीटी होली स्पेशल
त्योहारी सीजन में कंफर्म टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने हटिया और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 08609 हटिया–एलटीटी होली स्पेशल 2 और 9 मार्च 2026 को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर और नासिक रोड होते हुए तीसरे दिन सुबह 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

Read More छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, आधा दर्जन अधिकारियों के विभाग बदले

वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था
मुंबई से लौटने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी–हटिया होली स्पेशल 4 और 11 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 6 बजे हटिया पहुंचेगी।

एसी से स्लीपर तक पूरी यात्रा सुविधा
होली स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी-2, एसी-3, एसी-3 इकॉनमी और स्लीपर श्रेणी शामिल रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक