देश की क्रिकेट स्टार ऋचा घोष का नाम संदिग्ध वोटर लिस्ट में, परिवार में चिंता

richa-ghosh-india-cricketer-world-cup-2022-1200x900 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी ऋचा घोष ने हाल ही में वर्ल्ड कप में भारत के लिए अहम योगदान दिया और देश का नाम रोशन किया। बंगाल की इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि ऋचा घोष का नाम हाल ही में प्रकाशित फाइनल वोटर लिस्ट में अप्रूव्ड लिस्ट में शामिल नहीं है, बल्कि उन्हें संदिग्ध या अंडर एडजुडिकेशन लिस्ट में रखा गया है।

ऋचा घोष सिलिगुड़ी के कॉलेजपाड़ा वार्ड नंबर 30 की निवासी हैं और हमेशा से वहीं रहती आई हैं। उनके परिवार का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई नोटिस नहीं मिला। उनके पिता ने बताया कि इलेक्शन कमीशन ने केवल कुछ डॉक्यूमेंट्स मांगे थे, जो उन्होंने जमा भी कर दिए थे।

ऋचा के पिता ने कहा, “मैंने जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर अपलोड कर दिए थे। हमारे दोनों नाम 2002 की लिस्ट में दर्ज हैं, इसलिए यह समझ नहीं आ रहा कि मेरा बच्चा संदिग्ध लिस्ट में कैसे आया।”

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

स्थानीय वार्ड नंबर 19 की काउंसलर मौसमी हाजरा ने भी इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा, “यदि किसी खिलाड़ी या देश के लिए खेल रही सेलिब्रिटी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिकों के लिए स्थिति और कठिन हो सकती है। ऐसे मामलों में चुनाव आयोग को तुरंत ध्यान देना चाहिए।”

Read More Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में

राज्य बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है और आयोग इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध लिस्ट में नाम का होना यह नहीं दर्शाता कि व्यक्ति का नाम हटा दिया जाएगा।

वर्तमान में फाइनल लिस्ट के प्रकाशन के बाद करीब 60 लाख से अधिक वोटर संदिग्ध लिस्ट में हैं। आयोग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सप्लीमेंट्री लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, जिसमें यह स्पष्ट होगा कि कितने नाम संदिग्ध लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।

Tags:

Latest News

Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच