रायपुर में फिर बनेगा स्काई-वॉक,सरकार ने 37 करोड़ रुपए किए मंजूर ...

रायपुर में फिर बनेगा स्काई-वॉक,सरकार ने 37 करोड़ रुपए किए मंजूर ...

रायपुर शहर में सालों से अधूरे पड़े और विवादों में घिरे स्काई-वॉक प्रोजेक्ट को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। करीब 8 साल बाद इस बहुचर्चित प्रोजेक्ट का काम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है।

 रायपुर के शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक और रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त इलाकों में पैदल यात्रियों को राहत देने के लिए साल 2017 में शुरू किया गया था स्काई-वॉक प्रोजेक्ट। लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों की वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही ठप हो गया। अब राज्य की भाजपा सरकार ने इस अधूरे सपने को फिर से पूरा करने की तैयारी कर ली है।

लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 37 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी है। रायपुर की PSS कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. को यह काम सौंपा गया है। प्रोजेक्ट की लागत पिछले अनुमान से 20 फीसदी ज्यादा है। स्काई वॉक की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर होगी, जिसमें 12 जगहों पर एस्कलेटर और सीढ़ियां लगाई जाएंगी।

Read More अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी दर्द से तड़पती महिला मरीज को डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़ नसबंदी के दौरान एनेस्थिसिया में भारी लापरवाही

इस स्काई वॉक से अंबेडकर अस्पताल और डीकेएस अस्पताल को भी जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। वहीं शास्त्री चौक पर रोटरी बनाकर इसे मल्टीपॉइंट एक्सेस वाला बनाया जाएगा।
इसके ऊपर पॉली-कार्बोनेट शीट लगाई जाएगी ताकि बारिश और धूप से बचाव हो सके। स्टील की रेलिंग, टाइल्स और स्लैब का काम अब फिर से शुरू किया जाएगा।

Read More CG Political: कर्नाटक से छत्तीसगढ़ तक सियासी घमासान, ‘बाबा के साथ अन्याय’ पर भूपेश बघेल का BJP को करारा जवाब

साल 2017 में शुरू हुआ ये प्रोजेक्ट अब 2025 में एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। देखना होगा कि इस बार रायपुर का ये सपना हकीकत में कब और कैसे पूरा होता है।

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई