सरकारी अस्पतालों में दवाओं का टोटा! डॉक्टर लिखते हैं दवाएं, पर मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर

रायपुर। शहर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इन दिनों दवाओं की भारी कमी सामने आ रही है। गरीब और कमजोर वर्ग के जो मरीज मुफ्त इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में आते हैं, उन्हें इलाज के बाद भी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मजबूरन मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से महंगी कीमतों पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। यह स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

जब मीडिया ने शहर के स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया, जहां पता चला कि मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं होतीं। अस्पताल के मेडिकल स्टोर के कर्मचारी जिन दवाओं की उपलब्धता नहीं होती, उन पर टिक लगाकर मरीजों को बाहर के निजी स्टोर से खरीदने के लिए भेज देते हैं।

 

Read More Raipur GST Raid: बोगस बिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापा

ये दवाएं नहीं मिल रहीं:

Read More नियम विरुद्ध नियुक्ति: यौन शोषण के आरोपी IPS डांगी को विभाग ने दी थी नारकोटिक्स की कमान, दागी अफसर से कराई गई थी जांच

 

  •  अमोक्सीक्लैव-625 टैबलेट
  •  मेनोरेग सिरप
  •   यू-ज्ञानटोन सिरप
  •   साइक्लोपाम सस्पेंशन सिरप

 

ये दवाएं बाजार में 150 से 250 रुपये तक की मिलती हैं। ऐसे में गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। गुढ़ियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल और बुरा है। यहां रोज सैकड़ों मरीज आते हैं, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इलाज के बाद जो दवाएं देनी होती हैं, वे स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नहीं होतीं। मेडिकल कर्मचारी दवाई के नाम पर टिक लगाकर उन्हें बाहर के निजी मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए भेज देते हैं।

इलाज करवाने आई एक महिला मरीज ने बताया कि डॉक्टर तो ईमानदारी से इलाज करके दवाएं पर्चे पर लिख देते हैं, मगर पर्ची पर लिखी तीन दवाओं में से दो दवाएं तक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर में नहीं मिल पातीं। ऐसे में उन्हें हर बार निजी मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ता है। यह प्रशासनिक लापरवाही सीधे तौर पर मरीजों की जेब काट रही है और सरकारी स्वास्थ्य सेवा के खोखले दावों की पोल खोल रही है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

डीएसपी को फर्जी चैट से फंसाने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन का एक और फर्जीवाड़ा: सरिता का होटल किराए पर लेकर जमाया कब्जा, 2 लाख 26 हजार टैक्स बकाया होने पर निगम ने किया सील

राज्य

India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। Ind vs Zim T20I Schedule। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर...
Bhojshala Dispute Big Update: सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख, वीडियो सबूतों पर अब हाईकोर्ट करेगा अंतिम फैसला
Assam Tea Garden Surprise: चुनावी दौरे के बीच PM मोदी अचानक पहुंचे बागान, महिलाओं संग तोड़ी चाय की पत्तियां और ली सेल्फी
PMCH में लापरवाही की हद: एंबुलेंस में तड़पती रही 82 साल की महिला, स्ट्रेचर न मिलने से पहुंची कोमा में
STF Action: CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, भेजा गया जेल