इंडिगो फ्लाइट रद्द, दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन अटेंड किया अपना रिसेप्शन

इंडिगो फ्लाइट रद्द, दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन अटेंड किया अपना रिसेप्शन

नई दिल्ली। पिछले 4 दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट पर लंबी कतारें और सूटकेस का अंबार आम दृश्य बन गया है। इसी बीच कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने के कारण एक कपल अपनी खुद की शादी के रिसेप्शन में नहीं पहुँच सका। अंततः उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई, और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

भुवनेश्वर से हुब्बाली तक नहीं पहुँचा कपल
हुब्बाली की मेधा और भुवनेश्वर के संगम दास ने 23 नवंबर को भुवनेश्वर में शादी की थी। बेंगलुरु में दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हुब्बाली के गुजरात भवन में रखा रिसेप्शन भारी संख्या में मेहमानों से भरा हुआ था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण दुल्हन-दूल्हा खुद नहीं पहुँच सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बनी वरदान
दोनों ने तैयार होकर वीडियो कॉल के जरिए समारोह में हिस्सा लिया। मेधा की मां ने कहा, "हमारा दिल टूटा, लेकिन अंतिम समय में इवेंट रद्द करना संभव नहीं था। इसलिए वीडियो कॉल के जरिए रिसेप्शन आयोजित किया।"

Read More Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार

इंडिगो फ्लाइट्स की स्थिति
इंडिगो देश भर में 2200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, लेकिन पिछले 4 दिन से हर दिन लगभग 500 फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। कंपनी का कहना है कि सेवाएं सुचारु होने में समय लग सकता है और अगले साल 10 फरवरी तक पूरी तरह बहाल हो सकती हैं।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार