कुलसचिव पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, SP से शिकायत

कुलसचिव पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, SP से शिकायत

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे पर गंभीर अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। बुधवार (19 जून) को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने एसपी रजनेश सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई और दस्तावेजी सबूत सौंपे। छात्रों ने शैलेंद्र दुबे पर बिना अनुमति पद पर बने रहने, दस्तावेजों में हेरफेर, वित्तीय अनियमितताओं और भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

क्या हैं आरोप?

छात्रों का आरोप है कि शैलेंद्र दुबे बिना राज्य शासन की अनुमति के प्रभारी कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उपकुलसचिव पद पर पदोन्नति के लिए शासकीय दस्तावेजों में हेरफेर किया है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के वित्तीय और कार्यालयीन कामों में भी गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की गई है। इस मामले में पहले भी राज्यपाल तक शिकायत पहुंचाई जा चुकी है। प्रभारी कुलसचिव पर छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार का भी आरोप है, जिससे छात्रों में भारी रोष है।

Read More मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

पोर्टल से आदेश गायब करने का आरोप

Read More मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

छात्रों ने एसपी को बताया कि प्रभारी कुलसचिव अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के फंड का अनावश्यक निर्माण कार्यों और अग्रिम भुगतान में दुरुपयोग किया जा रहा है। एक और गंभीर आरोप यह है कि विश्वविद्यालय के पोर्टल से महत्वपूर्ण सूचनाएं और आदेश गायब किए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज करने की मांग

छात्र नेता सूरज सिंह, नीरज, रुद्र सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने एसपी से मांग की है कि दस्तावेजों के आधार पर प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे और अन्य संबंधित लोगों की भूमिकाओं की जांच की जाए। उन्होंने बीएनएस 318 के अंतर्गत धोखाधड़ी और बेईमानी की धाराओं के साथ-साथ अन्य गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की। छात्रों का दावा है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और आरोपों की सच्चाई कितनी सामने आती है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो