छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर आज प्रदेशभर में किसानों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी 33 जिलों में किसान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालयों पर जुटेंगे किसान
प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत किसान दोपहर 12 बजे अपने-अपने जिला मुख्यालयों में एकत्र होंगे। इसके बाद ट्रैक्टर रैली के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे। भारतीय किसान संघ ने आंदोलन को लेकर किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। संगठन का कहना है कि किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सुझावों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आंदोलन के दौरान किसान मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सुझावों को शामिल किया गया है। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करे और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए।

Read More 12 साल की छात्रा के साथ कथित दुराचार के प्रयास मामले में प्रधानपाठक को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत

ट्रैक्टर रैली से दिखेगी किसानों की एकजुटता
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किसान ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालयों की ओर कूच करेंगे। आंदोलन के जरिए भारतीय किसान संघ किसानों की एकजुटता और अपनी मांगों की ताकत सरकार तक पहुंचाना चाहता है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि 33 जिलों में होने वाले इस प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन के बाद सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Read More 50 लाख की रकम, बिचौलिए की मौत और 19 पन्नों का दर्दनाक सुसाइड नोट… पेड़ पर फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार