दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे, बुजुर्ग को घसीटकर पीटा

दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे, बुजुर्ग को घसीटकर पीटा

बिलासपुर : दशहरा उत्सव के दिन मंगला में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा। उसे भी घसीटकर बेरहमी से पीटने का आरोप है। इस हिंसक झड़प में बुजुर्ग महिला समेत दो महिलाएं और तीन युवक घायल हुए हैं।

घर में घुसकर हमला, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग भी बनी निशाना

दशहरा उत्सव के बाद मंगला में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि कुछ युवक घर में घुस गए और महिलाओं पर डंडे बरसाने लगे। घर में मची अफरा-तफरी के बीच विवाद शांत कराने पहुंची बुजुर्ग महिला भी हमले की चपेट में आ गई। उसके साथ मारपीट कर घसीटने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

Read More ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया मामला

Read More Raipur News: नौकरी छोड़ने से पहले कैश का हिसाब मांगना पड़ा भारी? रायपुर में कर्मचारी ने मालिक-मैनेजर पर लगाए मारपीट के आरोप

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। दशहरा जैसे पर्व के बाद हुई इस घटना ने इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह सामने आएगी।

Tags:

Latest News

‘टीचर नहीं हैं तो कहां से लाएं?’ छात्राओं के सवालों पर भड़के कलेक्टर, छात्राओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल ‘टीचर नहीं हैं तो कहां से लाएं?’ छात्राओं के सवालों पर भड़के कलेक्टर, छात्राओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे, बुजुर्ग को घसीटकर पीटा
ताज होटल के कमरे में रायपुर के राइस मिलर की मौत, एक रात पहले कमरे में आई थी युवती
सेंधमारी कर शराब दुकान में घुसे चोर, ब्रांडेड शराब की बोतलों समेत नकदी पर किया हाथ साफ; पुलिस ने दर्ज किया केस
साइबर ठगों का नया खेल, बचत खाते से 1.39 लाख क्रेडिट कार्ड में डाले, फिर 3 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए पैसे, फ्लिपकार्ट पर हुई लाखों की खरीदी
Raipur Temple Controversy: शीतला मंदिर के सूचना बोर्ड पर बवाल, यादव समाज के प्रदर्शन के बाद पीठाधीश पर FIR
Korba News: दशहरा मैदान में डांस को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल के सामने तड़पती रही गर्भवती, नहीं खुला ताला, महतारी एक्सप्रेस में दिया बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल
Bilaspur News: Instagram पर दोस्ती, फिर एसिड अटैक की धमकी! बिलासपुर में छात्रा को डराने वाला युवक गिरफ्तार
स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की दवा, अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी पर बड़ा बदलाव! अब शुक्रवार नहीं, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
Bengal News: त्रिपुरा के रास्ते भारत में दाखिल, फिर हैदराबाद जाने की तैयारी! NJP स्टेशन पर 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार